बॉलीवुड के इस सिंगर को विराट कोहली ने किया ब्लॉक, क्रिकेटर की नाराजगी पर बोले-'हमारे बीच कोई दिक्कत...'
Virat Kohli Blocked Rahul Vaidya: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। क्रिकेटर के बॉलीवुड सितारों से भी अच्छे संबंध हैं। लेकिन, सिंगर राहुल वैद्य ने दावा किया था विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया, हालांकि वह वजह से अनजान हैं।
राहुल वैद्य को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने काले और सफेद रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी और वह काफी उदास नजर आ रहे थे। पैप्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, "मुझे ज्यादा पता नहीं। विराट कोहली ने ब्लॉक ही कर दिया मुझे इंस्टाग्राम पर। आज तक समझ में नहीं आया, भाई ने ब्लॉक क्यों किया।"

राहुल ने आगे विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, "वो हमारे देश के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है, तो शायद कुछ हुआ होगा। तो मुझे अभी तक समझ में नहीं आया कि भाई ने ब्लॉक क्यों किया है।" हालांकि कुछ फैंस ने जहां राहुल का सपोर्ट किया तो वहीं कुछ लोगों ने विराट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
राहुल के फैंस ने कमेंट कर उन्हें दिलासा दिया कि वह विराट के इंस्टाग्राम से कुछ मिस नहीं कर रहे क्योंकि वह बस एड्स ही पोस्ट करते हैं। एक फैन ने लिखा, "भाई, टेंशन मत ले, वो भी सिर्फ एड्स ही पोस्ट करता है, और कुछ नहीं।" एक और फैन ने कहा, "कुछ नहीं हुआ, घमंड आ गया उसको।" वहीं एक और फैन ने लिखा, "छोड़ो भाई, एड्स के अलावा कुछ पोस्ट किया नहीं उसने।"
बता दें कि, राहुल और विराट के बीच पहले अच्छे रिश्ते थे और कभी भी सार्वजनिक रूप से कोई विवाद नहीं हुआ था। राहुल के फैंस को यह जानकर हैरानी हुई कि दोनों सितारों के बीच जो पहले अच्छा तालमेल था, अब वह टूट गया है। उन्होंने भी यह नहीं समझा कि विराट ने राहुल को ब्लॉक क्यों किया। राहुल के चेहरे पर साफ नफरत की कोई भावना नहीं दिख रही थी, बल्कि वह बस हैरान और परेशान थे कि विराट जैसे बड़े क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया से क्यों हटा दिया।
राहुल, जो पहले 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के सेकेंड रनर-अप रहे थे और 'बिग बॉस 14' में भी रनर-अप रहे थे, अपनी गायकी और पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते हैं। वह 2021 में टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी कर चुके हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications