राहुल रॉय की हो गई है ऐसी दर्दनाक जिंदगी, जेब में नहीं है पैसे, इस वजह से हुई ऐसी हालत

Rahul Roy: कोलकाता में जन्मे राहुल रॉय ने साल 1990 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। इसी फिल्म ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। रोमांटिक हीरो की इमेज में राहुल ने सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरा कि वो लवर बॉय कहलाने लगे थे। लेकिन इसके बाद ही उनकी किस्मत रूठ गई। उनकी करीब 25 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं।

2020 में राहुल रॉय को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
आपको बता दें कि साल 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। ये उस दौरान की बात है जब एक्टर 'एलएसी- लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग कर रहे थे। तब उन्हें तुरंत वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके दिमाग और दिल की एंजियोग्राफी की गई थी। इसके बाद राहुल रॉय को मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनकी हालत काफी खराब हो गई थी।

Rahul Roy

सलमान खान ने भरा था अस्पताल का बिल
कुछ समय पहले राहुल रॉय ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि सन 2020 में जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, तब उनके जेब में एकदम पैसे नहीं थे। उनकी आर्थिक हालत बहुत ही खराब थी। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उनके अस्पताल का बिल भरा था।

1.5 महीने तक अस्पताल में भर्ती थे राहुल
आपको बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय की हालत काफी खराब हो गई थी। वह करीब 1.5 महीने तक अस्पताल में भर्ती थे। रिकवरी के बाद भी वह करीब 6 महीने तक बेड रेस्ट पर ही थे। उनकी इस हालत के चलते वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।

बिग बॉस सीजन 1 के विनर रह चुके हैं राहुल
राहुल साल 2006 में टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 1 के विनर रह चुके हैं। हालांकि बिग बॉस जीतने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में कोई खास काम नहीं मिला था। ऐसे में राहुल रॉय मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगे थे। राहुल रॉय भले ही इस समय ब्रेन स्ट्रोक से रिकवर कर गए हों लेकिन उनकी हालत अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।

पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं राहुल रॉय
आपको बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद से राहुल रॉय को बात करने में काफी परेशानी होती है। वह सही से चल भी नहीं पाते हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। इंडस्ट्री के लोगों ने उनसे दूरी बना रखी है। हालांकि उनके ब्रेन स्ट्रोक की खबर के बाद उनके दोस्त दीपक तिजोरी, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट और सुपरस्टार सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+