पलक तिवारी ने शहनाज गिल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राघव जुयाल को किया हग, तो एक्ट्रेस ने बनाया मुहं, देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शहनाज गिल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राघव जुयाल पलक तिवारी को हग करते हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा उतर गया।

Shehnaaz Gill Raghav Juyal Video: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के रिलीज होने से पहले खूब प्रमोशन हुआ। इस दौरान शहनाज गिल को सलमान खान ने लाइफ में मूव ऑन करने की सलाह दी। तभी से शहनाज और राघव जुयाल के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं।
राघव जुयाल ने किया पलक तिवारी को हग
शहनाज गिल और राघव जुयाल के अफेयर की खबरों ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि बाद में खुद शहनाज गिल और राघव जुयाल ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच कुछ ऐसा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
शहनाज का उतरा चेहरा
शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान राघव जुयाल एक्ट्रेस पलक तिवारी को हग करते हुए नजर आए। हालांकि शहनाज गिल का जो रिएक्शन था उसकी वजह से एक बार फिर दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक, शहनाज को गले लगाने के बाद राघव को गले लगाती हैं। इसके बाद शहनाज गिल का दोनों को हग करते हुए देख चेहरा उतर जाता है। अब शहनाज के इस रिएक्शन की वजह से वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो देखकर तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में किया डेब्यू
बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल और राघव जुयाल ने डेब्यू किया। इसके अलावा पलक तिवारी ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहीं पूजा हेगड़े ने फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल निभाया। हालांकि फिल्म को फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर ये ज्यादा बिजनेस करने में कामयाब नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications