राघव चड्ढ़ा ने परिणीति चोपड़ा को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बेबी बंप चूमते हुए शेयर की प्यारी Photos
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा हाल ही में अपने पहले बच्चे के आगमन को लेकर चर्चा में हैं। 19 अक्टूबर को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। वहीं एक्ट्रेस परिणीति 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं, जिसे राघव ने खास अंदाज में और भी यादगार बना दिया है।
राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी परिणीति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने परिणीति के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें 'नई मम्मी' कहकर संबोधित किया। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

राघव परिणीति का बेबी पंप को चूमते हुए आए नजर
राघव की इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति के मातृत्व के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि राघव प्यार से उनके बेबी बंप को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
राघव ने लिखी ये प्यारी और इमोशनल पोस्ट
राघव चड्ढ़ा ने कैप्शन में लिखा, "शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे-मुन्ने की मां बनने तक का यह सफर कितना शानदार रहा है।" यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।
फैंस खुश होकर लुटा रहे प्यार
राघव की इस भावुक पोस्ट पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं परिणीति। तुम्हें पहले ही सबसे अच्छा गिफ्ट मिल गया है। मातृत्व का आनंद लें।" एक अन्य यूजर ने इसे "बॉलीवुड की सबसे अच्छी तस्वीरें" बताया, जबकि किसी और ने इसे "सबसे खूबसूरत मातृत्व शूट" कहा।
राघव ने पिता बनने की खुशी पहले शेयर की थी
राघव चड्ढा ने ही सबसे पहले अपने बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान, पहले हम दो थे, अब पूरे हुए।"
2023 में शादी के बंधन में बंधे थे राघव-परिणीति
परिणीति और राघव का लंबे सयम ये गुपचुप अफेयर चलता रहा। 13 मई, 2023 को नई दिल्ली में सगाई करके दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इस समारोह में उनके परिवार के करीबी सदस्यों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। यह खूबसूरत जोड़ा 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधा था।












Click it and Unblock the Notifications