Pushpa 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'पुष्पा 2', जानें कहां और कैसे देख सकेंगे ये फिल्म

Pushpa 2 OTT Release Date: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।

ओपनिंग ने ही लोगों का दिमाग हिला दिया था
फिल्म गत 5 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसकी जबरदस्त ओपनिंग ने ही लोगों का दिमाग हिला दिया था। फिल्म थिएटर में सक्सेसफुल साबित हुई है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

Pushpa 2 OTT Release

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
खबर है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का मजा दोबारा घर में बैठकर लेना चाहते थे तो आपको इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करना होगा।

'पुष्पा 2' के डिजीटल राइट्स 275 करोड़ में बिके

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' के डिजीटल राइट्स 275 करोड़ में खरीदें हैं। फिल्म की ओटीटी पर स्ट्रीमिंग की डिमांड बहुत तगड़ी है। हालांकि, फैंस को अभी इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होती है फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अगर आप टिपिकल रिलीज पैटर्न को फॉलो करें तो फिल्म थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है।

30 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 30 जनवरी 2025 के आसपास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में आप जनवरी की ठंड में घर बैठे पुष्पा 2 का मजा ले सकते हैं। लोग अल्लू अर्जुन की इस एक्शन पैक्ड फिल्म को ओटीटी पर दोबार देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

'पुष्पा 2' का 14 दिनों का कुल कलेक्शन
ये फिल्म ओटीटी पर 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी भाषा में देख पाएंगे। 'पुष्पा 2' का हिंदी भाषा में 14 दिनों का कुल कलेक्शन 607.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'पुष्पा 2' की सभी भाषाओं में वर्ल्डवाइड 14 दिनों की कुल कमाई 1400 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+