Pushpa 2 Ott Release: 'पुष्पा 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा, जानें कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Pushpa 2 OTT Release: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ छप्पड़फाड़ कमाई की है बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' ओटीटी रिलीज
ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की कहानी के साथ साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

Pushpa 2 OTT Release

फिल्म 'पुष्पा 2' की छप्पड़फाड़ कमाई

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई है, जिसने भारत में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और अभी भी एक्स्ट्रा कट के साथ सिनेमाघरों में चल रही है।

फैंस को ओटीटी पर मिलेगा सरप्राइज

मेकर्स ने हाल ही में 'पुष्पा 2' के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया था, जिसमें फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था और उसमें 20 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज को शामिल किया गया था। अब ओटीटी पर भी फैंस को कुछ ऐसा ही सरप्राइज मिलने वाला है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 महीने होने वाले हैं और अब लोग इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके साथ ही फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा जिसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है।

10 मिनट की एक्सक्लूलिव फुटेज होगा शामिल

-फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह फिल्म में 10 मिनट के सीन्स और शामिल करने जा रहे हैं। ये सीन ओटीटी पर रिलीज होंगे। फैंस को 'पुष्पा 2' का ये अपडेटिड वर्जन नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।

-जब से मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' में 10 मिनट ओटीटी पर शामिल करने की अनाउंसमेंट की है, तब से फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'पुष्पा 2' के रीलोडेड वर्जन ने लोगों को इंप्रेस कर दिया है और अब ये 10 मिनट के नए सीन्स भी धूम मचा देंगे।

-हालांकि फिल्म 'पुष्पा 2' ओटीटी पर कब रिलीज होगी इसकी अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है लेकिन मेकर्स की मानें तो फरवरी 2025 में ही इस फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+