Pushpa 2 BO Day 4: रिलीज के चौथे दिन 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई धूम, 500 करोड़ का किया आंकड़ा पार

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है। महज 4 दिनों में ही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने महज 4 दिनों में इतनी कमाई कर ली जितनी हिंदी फिल्म भी नहीं कर पाएगी। दर्शकों में फिल्म को लेकर इतना ज्यादा क्रेज है कि हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितने नोट छापे।

Allu Arjun

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़ और चौथे दिन 141.5 करोड़ की कुल कमाई की। इसके अलावा बुधवार को पेड प्रीव्यू से 10.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 529.45 करोड़ की शानदार कमाई की है।

केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि पुष्पा 2 अन्य भाषाओं में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन की ये फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। अगर इसी तरह आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई की रफ्तार जारी रही तो ये 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

3 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का रोल निभाया है। उनकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर स्क्रीन प्रेजेंस ने भी फैंस का दिल जीता। अल्लू अर्जुन के शानदार प्रदर्शन की वजह से भी फिल्म देखने के लिए फैंस में काफी ज्यादा क्रेज है। यहां तक कि सारे थिएटर में खचाखच भीड़ देखने को मिली। एक्टर के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी लीड रोल में नजर आए।

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Day 3: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने तोड़ डाले रिकॉर्ड, तीसरे दिन की धुआंधार कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+