Pushpa 2 BO Day 3: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने तोड़ डाले रिकॉर्ड, तीसरे दिन की धुआंधार कमाई
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर फैंस में कितना क्रेज है ये इन तीन दिनों की कमाई से साफ पता चला रहा है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म वाकई फैंस के दिलों को छू गई और लोग अल्लू अर्जुन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि लोगों को टिकट तक नहीं मिल रही। ऐसे में जानते हैं कि पुष्पा 2 ने तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सैकनिल्क के मुताबिक अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई कर शानदार ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन दूसरे दिन फिल्म ने 93.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई को रविवार यानी वीकेंड का काफी फायदा मिला, और 115 करोड़ रुपए की कमाई की। इन आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म पुष्पा 2 ने तीन दिनों में ही कुल 383.7 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया।
अगर फिल्म पुष्पा 2 इसी तरह पहले हफ्ते कमाई करती रही तो ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। इसके लिए फिल्म बस चंद कदम दूर है। बता दें कि, फिल्म पुष्पा 2 हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। केवल हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी पुष्पा 2 शानदार कमाई कर रही है।
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। महज तीन दिनों में फिल्म को मिली इतनी बड़ी सफलता के बाद अब ये साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी। अब पुष्पा 2 को मिली शानदार सफलता के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पुष्पा 3 की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Collection: 'पुष्पा 2' ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, अल्लू अर्जुन की एक्टिंग ने काटा बवाल












Click it and Unblock the Notifications