Pushpa 2: सिर्फ 85 में देखें 'पुष्पा 2', दिल्ली में इस जगह मिलेंगे सबसे सस्ते टिकट, आज ही कर लें बुक
Pushpa 2 Ticket Price: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में इतना ज्यादा क्रेज है लोग बहुत तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं।
दिल्ली की अगर बात करें तो सबसे महंगा टिकट 1800 रुपए का मिल रहा है। लेकिन फिर भी लोग धड़ाधड़ फिल्म की टिकटें बुक कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी मल्टीप्लेक्स हैं जिनके टिकट अब तक नहीं बिके और बेहद कम दाम में टिकट उपलब्ध है।

दिल्ली के डिलाईट सिनेमा, दरियागंज में फिल्म पुष्पा 2 की सस्ती टिकट मिल जाएगी। इस थिएटर में टिकट की कीमत 85 रुपए है। सेंटर स्टॉल का टिकट 110 रुपये, अपर स्टॉल का 160 रुपये और बालकनी का टिकट 230 रुपये में मिल जाएगा। ऐसे में जो लोग भी दिल्ली में पुष्पा 2 देखने का प्लान बना रहे हैं वह तुरंत आज ही एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं।
इसी तरह दिल्ली के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन लिबर्टी, करोल बाग है जिसमें 100 रुपए की टिकट मिल जाएगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म की टिकट लगातार बुक हो रही तो बिना देर करे आज ही सस्ती जगह टिकट बुक करें। ताकि 5 दिसंबर को पुष्पा 2 का पहला शो देख सकें। जो लोग दिल्ली रहते हैं उनके लिए हाउसफुल हो सकते हैं।
हाल ही में फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। एक बार फिर फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं फहाद फाजिल अपने शानदार विलेन अवतार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications