Pushpa 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'पुष्पा 2' ने रचा इतिहास, तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

Pushpa 2 Advance Booking: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' आगामी 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग
इस मूवी का काफी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही तबाही मचा दी है। खबर है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में रामचरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' को पछाड़ दिया है।

Pushpa 2 Advance Booking

'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर लोगों के बीच उत्साह
साउथ के फेमस डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। मेकर्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। मीडिया रिपर्ट्स के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ही छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।

एडवांस बुकिंग में कुल कमाई 77.16 करोड़ रुपये
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन के लिए 'पुष्पा 2: द रूल' के अब तक 21 लाख से ज्यादा टिकट्स की बिक्री हो चुकी है। इसी के साथ ओपिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में पुष्पा 2 ने अब तक करीब 63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक की गई सीटों सहित फिल्म की एडवांस बुकिंग में कुल कमाई 77.16 करोड़ रुपये हो गई है।

'पुष्पा 2' ने फिल्म 'आरआरआर' को पछाड़ा
अपने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के साथ पुष्पा 2 ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' को पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'आरआरआर' ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में 58.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म एडवांस बुकिंग में बुकमायशो ऐप पर 1 मिलियन से ज्यादा टिकट बेचने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है।

ओपनिंग वीकेंड तक 200 करोड़ कमा सकती है फिल्म
वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के बंपर एडवांस बुकिंग कलेक्शन को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। जानकारी के अनुसार 'पुष्पा 2' आगामी 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+