संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया शर्तों से मुक्त
Allu Arjun: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट से कुछ दिनों पहले ही रेगुलर बेल मिली थी। अब इस केस में उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी। अब कोर्ट ने उन्हें उन शर्तों से भी आजाद कर दिया है। दरअसल, 14 दिसंबर को मिली जमानत के बाद उन्हों हर रविवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में उपस्थिति दर्ज करवानी होती थी।
इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने से भी रोका था। ऐसे में अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें इन शर्तों से झूट दिया जाए। इस पर कोर्ट ने आज यानी 11 जनवरी को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब ये है कि अब अल्लू को हर हफ्ते पुलिस स्टेशन में हाजिरी नहीं लगानी होगी। साथ ही वे अब विदेश यात्रा भी कर सकेंगे।

बता दें, 3 जनवरी को अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई थी। 'पुष्पा 2' की 4 दिसंबर को स्क्रीनिंग संध्या थिएटर में हुई थी। यहां वो अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिसके बाद वहां भगदड़ हो गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्टर को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। इन सबके बावजूद भी एक्टर कानूनी परेशानियों से घिरे हुए हैं। बीते 24 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन से पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की थी।
अल्लू के इस मामले में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण (रिश्ते में फूफा) का रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने अपन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को सही बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस और कानून सबके लिए एक समान हैं। पुलिस को भी सबका ध्यान रखते हुए ही काम करना चाहिए था। उन्होंने ये भी कहा कि अल्लू को भगदड़ में मारी गई महिला से मिलना भी चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी का उदाहरण देते हुए कहा कि वो जब भी स्क्रीनिंग में जाते तो मास्क लगाकर रखते थे।












Click it and Unblock the Notifications