फेमस पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, रोहित गोदारा गैंग ने करवाई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानें कैसी है हालत?
Punjabi Singer Teji Kahlon Firing: कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला कुख्यात रोहित गोदारा गैंग द्वारा करवाया गया है।
पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सिंगर तेजी कहलों को खुलेआम धमकी भी दी है। फिलहाल ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रोहित गोदारा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
-सूत्रों के अनुसार महेन्द्र सरन नामक एक गैंगस्टर, जो रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- सिंगर तेजी कहलों पर जो हमला हुआ है, वो हमने करवाया है। उसे पेट में गोलियां लगी हैं। ये एक चेचावनी थी, अगर आगे भी उसने हमारे खिलाफ कुछ किया, तो इस बार जान से मार देंगे।
-इस पोस्ट में गैंगस्टर महेन्द्र सरन ने आरोप लगाया है कि तेजी कहलों उनके दुश्मनों को हथियार मुहैया करवाता था और गैंग की जानकारी लीक कर रहा था। इसी वजह से उस पर ये हमला किया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी गई ऐसी बात
-पोस्ट में लिखा गया है- अगर कोई भी हमारे गैंग के खिलाफ इस इंसान के कहने पर काम करेगा, तो उसके परिवार को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इस बार तो बस चेतावनी दी है, अगली बार सीधा अंत कर देंगे।
-पोस्ट में आगे लिखा गया है- जो भी हमारे दुश्मनों का साथ दे रहा है, सबका विनाश तय है। अभी तो ये शुरुआत है। इस पोस्ट में हमलावर ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों, राहुल रिनाउ और विक्की फलवान, के नाम भी लिए हैं, जो रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए हैं।
भारतीय सेलिब्रेटीज पर हो रहे हैं हमले
-कनाडा में ये पहला मामला नहीं है जब किसी भारतीय सेलेब्रिटी को निशाना बनाया गया हो। कुछ ही समय पहले फेम एक्टरऔर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर भी फायरिंग की घटना हुई थी।
-इसके अलावा यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर भी गोलीबारी की खबर सामने आई थी। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने भारतीय कलाकारों और प्रवासी समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।
तेजी कहलों के जल्द ठीक होने के लिए फैंस मांग रहे हैं दुआ
-फिलहाल सिंगर तेजी कहलों की हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कनाडा की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फैंस सोशल मीडिया पर तेजी कहलों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
-कनाडा में पंजाबी सिंगर्स और भारतीय सेलेब्रिटीज पर बढ़ते गैंगवार हमले फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इन हमलों को लेकर टेंशन बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications