'तुम मां नहीं बन पाओगी...', जिसे डॉक्टर ने निराश किया, उसने 3 बच्चों के बाद दी एक और खुशखबरी!

नई दिल्ली, 28 जुलाई: हर महिला का सपना होता है कि, वह जीवन में मां जरूर बने,लेकिन कई औरतों को ये खुशी नसीब नहीं होती है। सोचिए उस औरत को कितना दुख होगा जिसे डॉक्टर यह कह दे कि वह कभी मां नहीं बन सकती है। ऐसा ही कुछ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नीरू बाजवा से एक डॉक्टर ने कहा था कि, वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। लेकिन नीरू बाजवा अब तीन बच्चों की मां है और चौथी बार प्रेग्नेंट हैं।

चौथी बार प्रेग्रेंट हुई एक्ट्रेस!

चौथी बार प्रेग्रेंट हुई एक्ट्रेस!

एक्ट्रेस,प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर नीरू बाजवा तीन बेटियां मां हैं और अब वो चौथी बार प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर दी। नीरू बाजवा "चन्नो कमली यार दी" की शूटिंग के दौरान आठ महीने की गर्भवती थीं और "सरदार जी" की शूटिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती थीं। अब नीरू बाजवा चौथे बच्चे के साथ फिर से गर्भवती हैं।

बेबी शॉवर में फैंस को किया इनवाइट

नीरू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को गोद भराई के लिए इनवाइट करते हुए लिखा कि, 'रब्ब दी मेहर है, मैं फिर से मां बनने जा रही हूं। गोद भराई के लिए मेरे साथ जुड़ें। इसी के साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक छोटा सा नोट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है, मैं सबके साथ यह खबर शेयर करने के लिए बेहद ही उत्साहित हूं। सरप्राइज एवरीवन!

फैंस हुए कन्फ्यूज

लेकिन नीरू बाजवा की नई पोस्ट ने लोगों असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग फिल्म 'ब्यूटीफुल बिल्लो' का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बिल्लो मां बनने वाली है जी। 11 अगस्त को बिल्लो को बधाइयां देने ZEE5 पर आ जाइए। नीरू बाजवा की इस पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। फैंस को पता नहीं चल पा रहा है कि नीरू बाजव सच में प्रेग्नेंट या फिर उनकी आने वाली फिल्म का प्रमोशन है।

कभी डॉक्टर्स ने कह दिया था नहीं बन पाओगी 'मां'

कभी डॉक्टर्स ने कह दिया था नहीं बन पाओगी 'मां'

खैर इस सब के इतर एक समय ऐसा भी था जब नीरू बाजवा को लगने लगा था कि, वे कभी मां नहीं बन सकती हैं। यहां तक कि डॉक्टर्स ने भी कह दिया था कि, वे कभी मां नहीं बन पाएगी। लेकिन किस्तम को कुछ और ही मंजूर था। फिर ईश्वर का करिश्मा हुआ और उनकी गोद को भगवान ने उस खुशियों से भर दिया, जिसके लिए वह तरस रही थीं। नीरू मां बन गई। अब नीरू के तीन बेटियां है। लेकिन पोस्ट की मानें तो वह एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं।

पंजाब की टॉप एक्ट्रेस हैं नीरू बाजवा

पंजाब की टॉप एक्ट्रेस हैं नीरू बाजवा

41 साल की तीन बच्चों की मां नीरू बाजवा आज भी बेहद फिट और सुंदर हैं। नीरू बाजवा पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कनाडा में जन्मी नीरू की पंजाबी सिनेमा में एक बढ़कर एक शानदार फिल्में हैं। यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा पंजाबी में उनके सैंकड़ों हिट म्यूजिक एलबम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+