टीवी सीरियल 'विष' में पूजा बनर्जी बनीं मकड़ी, फिर हुआ उनका ये हाल, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

Puja Banerjee: पूजा बनर्जी मकरिना के किरदार में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पूजा बनर्जी ध्यान लगाती हैं और फिर उनके मकड़ी जैसे बड़े-बड़े पैर निकल आते हैं।

puja banerjee

Puja Banerjee: टीवी सीरियल्स की टीआरपी को बढ़ाने के लिए अब मेकर्स कुछ न कुछ नया तरीका अपनाने लगे हैं। ऐसे में कई बार सीरियल्स का मजाक बन जाता है। सीरियल में एक्टर्स को नागिन और लोमड़ी बनाने के बाद अब मकड़ी का दौर चला है। आज कल टीवी सीरियल विष में एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इच्छाधारी मकड़ी के रूप में नजर आ रही है। हाल ही में इस सीरियल का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अचानक से मकड़ी बन जाती हैं।

सुपरनैचुरल शोज को लेकर तो सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें करने लगते हैं। उसमें इस्तेमाल होने वाले वीएफएक्स को देखकर कई बार तो लोग हैरान हो जाते हैं तो वहीं कई बार इसका मजाक भी बन जाता है। ऐसे में टीवी में कुछ भी दिखाने लगते हैं। फिलहाल टीवी सीरियल विष् का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अचानक ही मकड़ी बन जाती हैं।

इस शो में पूजा बनर्जी मकरिना के किरदार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो क्लिप में पूजा बनर्जी लाल साड़ी में नजर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पूजा बनर्जी ध्यान लगाती हैं और फिर उनके मकड़ी जैसे बड़े-बड़े पैर निकल आते हैं। इसके बाद वह पूरी तरह से गायब हो जाती हैं और एकदम विशालकाय मकड़ी बन जाती हैं। फिर वह अपने हाथ से हमला करने लग जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपना माथा पीटता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखने के बाद से लोग इस सीरियल के साथ साथ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का भी जमकर मजाक बना रहे हैं। पूजा बनर्जी का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन' के हीरो टॉम हॉलैंड और टोबी मैग्वायर रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि वो पूजा बनर्जी को देखने के बाद खुद पर तरस खा रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- स्पाइडरमैन का करियर तो डूब गया अब।

सीरियल विष के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हर कोई इसके बुरे वीएफएक्स के लिए सीरियल के मेकर्स को लताड़ रहा है। साथ ही टीवी शो के राइटर्स की क्रिएटिविटी को लेकर भी तरह तरह की बातें की जा रही हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कमेंट्स करते हुए लिखा है- अब तो सीरियल में थानोस भी दिखाया जाएगा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अब स्पाइडरमैन कभी घर नहीं जा पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+