'इसको शर्म नहीं आई' अनुराग कश्‍यप ने तापसी पन्नू के लिए जानें क्‍यों कही ये बात

मुंबई, 08 अगस्‍त: फिल्‍म मनमर्जियां और सांड की आंख के बाद तापसी पन्नू अनुराग कश्यप की फिल्‍म "दोबारा" में जल्‍द नजर आने वाली हैं । अनुराग कश्‍यप की ये फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्‍म के रिलीज से पहले अनुराग कश्‍यप ने अपने इंटरव्‍यू में खुलासा कि दोनों के बीच शूटिंग के दौरान बहुत गंदे झगड़े हुए। इसके साथ ही अनुराग ने कई खुलासे किए।

शूटिंग के दौरान तापसी और अनुराग के बीच हुए जमकर झगड़े

शूटिंग के दौरान तापसी और अनुराग के बीच हुए जमकर झगड़े

बता दें दोबारा से पहले तापसी 2018 की हिट मनमर्जियां और 2019 में आई अनुराग की फिल्‍म जीवनी नाटक सांड की आंख में नजर आ चुकी हैं। इनके अनुराग कश्‍यप निर्माता हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में अनुराग और तापसी ने अपने बीच की बॉन्डिंग के बारे में बात की। अनुराग ने खुलासा किया कि वे शूटिंग के दौरान बहुत लड़ते हैं।

झगड़े के बाद तापसी सेट छोड़ कर चली गई थीं

झगड़े के बाद तापसी सेट छोड़ कर चली गई थीं

तापसी ने कहा कि वह और अनुराग कश्यप बहुत लड़ते हैं। तभी अनुराग ने कहा, "मेरे पास लड़ाई के वीडियो हैं, क्योंकि जब हम लड़ना शुरू करते हैं तो हमारी फिल्म की टीम इसे रिकॉर्ड कर लेती है। उन्होंने कहा हमारी हर तरह की लड़ाई होती है। एक दो बार में तो ये सेट से चली भी गई।

इसे शर्म भी नहीं है

इसे शर्म भी नहीं है

अनुराग ने शेयर किया कि कैसे मनमर्जियां की शूटिंग के दौरान उन दोनों के बीच बहुत ही बुरी लड़ाई हुई थी। अनुराग ने कहा, "इतनी गंदी लड़ाई हुई थी कि मैंने सोचा की अब ये खतम हो गया। फिर ये लौट के आ गई जैसे कुछ नहीं हुआ हो। इसे शर्म भी नहीं है।

"दोबारा" एक मिस्ट्री ड्रामा है

बता दें अनुराग कश्‍यप की दोबाराा ओरिओल पाउलो की 2018 की स्पेनिश भाषा की फिल्म मिराज का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में पावेल गुलाटी भी हैं, जो पहले थप्पड़ में तापसी के साथ दिखाई दिए थे। दोबारा में तापसी की विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक ड्रामा मनमर्जियां के रिलीज के चार साल बाद अनुराग की बड़े पर्दे पर वापसी हुई। दोबारा एक मिस्ट्री ड्रामा है और अनुराग का साइंस स्‍टारी में एंट्री है। एक शैली जिसके लिए उन्‍होंने कहा कि वह "बहुत डरे हुए" हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+