प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा बेटी मालती को प्रोटेक्ट करते हैं ये ‘3 लोग’, बताए इन तीनों के नाम

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर बेटी मालती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ये भी बताया कि वो तीन शख्स कौन हैं जो उनकी बेटी की रक्षा करते हैं? चलिए जानते हैं

मुंबई, 15 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जितनी ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए वक्त निकालती हैं उतना ही वह अपने परिवार के लिए भी वक्त निकालती हैं। खासतौर ये वक्त इन दिनों उनका बेटी मालती के साथ गुजर रहा है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी क्यूट सी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने मालती तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनके और पति निक जोनस के अलावा 3 खास लोग हैं जो बेटी की रक्षा करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपना संडे बेटी मालती के साथ स्पेंट किया। उन्होंने बेटी की झलक साझा करते हुए बताया कि वह 3 खास लोग कौन हैं जो कि उनकी बेटी की दिन रात रक्षा करते हैं। आपको बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि उनके घर में रह रहे उनके तीन डॉग हैं। खास बात तो यह है कि इन तीनों के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने तीनों को टैग भी किया हुआ है।

ये तीनों है बेटी मालती के प्रोटेक्टर

ये तीनों है बेटी मालती के प्रोटेक्टर

इन दिनों डॉग्स के नाम डायना, गीनो और पांडा हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे मालती अपने खिलौनो के साथ खेल रही हैं और उनकी रक्षा करने के लिए ये तीनों उनके पास बैठे हुए हैं। इस तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'सारे मेरे बेबी। परफेक्ट संडे।'

मालती ने पहनी ये स्पेशन टीशर्ट

मालती ने पहनी ये स्पेशन टीशर्ट

इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेटी मालती का चेहरा रिवील ना करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। जिसमें उनके तीनों डॉग की तस्वीर छपी हुई है और साथ ही उनका नाम भी लिखा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'गीनो, डायना और पांडा प्रोटेक्ट करते हैं।'

पढ़ाई करती दिखीं मालती

पढ़ाई करती दिखीं मालती

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मालती की पढ़ाई करती हुई एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बुक खोलकर बैठी हुई हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। प्रियंका ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'संडे पढ़ने के लिए होते हैं।'

समंदर किनारे बेटी के साथ एंजॉय करती दिखे प्रियंका-निक

समंदर किनारे बेटी के साथ एंजॉय करती दिखे प्रियंका-निक

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर समंदर किनारे कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करती हुई नजर आईं। तस्वीर में प्रियंका ने बेटी का चेहरा सफेद हार्ट से ढका हुआ था। तस्वीर में उनकी बेटी ने गुलाबी रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल भी हुई।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां फिल्म जी ले जरा में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+