सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- 'देसी गर्ल'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी बेटी मालती की एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है। जिसके बाद से उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम आज टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है। एक्ट्रेस भले ही अब भारत में नहीं रहती लेकिन वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने मदरहुद लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और आए दिन अपनी क्यूट सी बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का इसी साल 2022 में जन्म हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक फैंस के सामने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने समंदर किनारे अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बेटी का चेहरा सफेद हार्ट से हाइड किया हुआ था। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को देसी गर्ल बताया है।

बेटी को बताया देसी गर्ल

बेटी को बताया देसी गर्ल

दरअसल, 11 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में हर बार की तरह बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन, तस्वीर को अगर आप देखेंगे तो जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान गया है वो है मालती की टीशर्ट। जिस पर देसी गर्ल लिखा है। इसके अलावा तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने इसका हैशटैग देते हुए भी #DesiGirl लिखा है।

समंदर किनारे बेटी के साथ एंजॉय करती दिखीं देसी गर्ल

समंदर किनारे बेटी के साथ एंजॉय करती दिखीं देसी गर्ल

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर समंदर किनारे कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करती हुई नजर आईं। तस्वीर में प्रियंका ने बेटी का चेहरा सफेद हार्ट से ढका हुआ था। तस्वीर में उनकी बेटी ने गुलाबी रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल भी हुई।

प्रियंका के बर्थडे की अनदेखी वीडियो

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो सामने आई थी। जो कि उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वीडियो में एक्ट्रेस निक जोनस को किस करती हुई दिखाई दीं। साथ ही एक्ट्रेस ने पूल किनारे डांस भी किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो छोटे-छोटे क्लिप्स मिलाकर बनाया गया था। प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां फिल्म जी ले जरा में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+