प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूट हेयरबैंड लगाए नजर आई मालती, देखें फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती का चेहरा रिवील कर दिया है। मां-बेटी की ये क्यूट सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra Daughter Photo: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जब से प्रियंका की जिंदगी में उनकी प्यारी से बेटी मालती आई हैं तभी से एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ बिताए खुशनुमा पर साझा करती रहती हैं। हालांकि वह अक्सर बेटी का चेहरा रिवील करने बचती हैं लेकिन इस बार उन्होंने बेटी की पहली झलक साझा की है।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाई मालती की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाई मालती की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा रिवील करके फैंस का दिल जीत लिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ कुछ क्यूट सेल्फी शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों के जरिए बताया है कि, आखिर दोनों मा-बेटी कैसे एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करती हैं। इन तस्वीरों का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

बेटी के साथ ऐसे टाइम स्पेंट करती हैं प्रियंका

बेटी के साथ ऐसे टाइम स्पेंट करती हैं प्रियंका

वैसे तो, प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी के चेहरे पर सफेद हार्ट लगाकर तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने बेटी मालती का चेहरा दिखाते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। जिसमें वह बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं। इसी के साथ फोटो में पति निक जोनस अलग अंदाज में नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

पहली तस्वीर में एक हाथ से प्रियंका मालती को पकड़े हुए नजर आ रही हैं तो, दूसरी फोटो में हाथ से सेल्फी क्लिक की है। इस तस्वीर में मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। जो हल्के गुलाबी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रियंका और मालती की इस क्यूट तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया।

पिता निक जोनस इस अंदाज में आए नजर

पिता निक जोनस इस अंदाज में आए नजर

प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ जो दो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें से पहले तस्वीर में प्रियंका ने मालती के चेहरा अपने हाथों में ले रखा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बिस्तर पर लेटी दोनों मां-बेटी की क्यूट सेल्फी में एक हाथ भी नजर आ रहा है। जो कि निक जोनस का है। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "डेज़ लाइक दिस।" प्रियंका चोपड़ा की ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

नेटिजेन्स ने बरसाया प्यार

नेटिजेन्स ने बरसाया प्यार

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार उनके पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वे सबसे कीमती दिन हैं। आनंद लें।'' वहीं, एक अन्य ने लिखा, "बहुत खूबसूरत!!, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओह, हमेशा की तरह सुंदर दिखने वाली फेवरेट गर्ल्स।"

Recommended Video

    BB16 Live: Priyanka-Shiv रोमांस, Sumbul चाहती हैं उनका Eviction, Priyanka के स्टाइल पर एमसी स्टेन!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+