Priyanka Chopra से मिलकर भावुक हुई मृणाल ठाकुर, इंटरनेट पर छाया दिल छू लेने वाला मोमेंट, देंखें Video
Priyanka Chopra Viral Moment: बॉलीवुड और हॉलीवुड में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मुंबई में हैं। मुंबई पहुँचने के बाद उन्होंने बुधवार, 2 अक्टूबर को एक लग्जरी स्टोर के लॉन्च इवेंट को अटेंड किया।
इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे और सभी ने प्रियंका से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत की। लेकिन इसका एक खास मोमेंट जिसने फैंस का दिल जीत लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

मृणाल ठाकुर हुईं इमोशनल
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर प्रियंका चोपड़ा को देखकर उन्हें गले लगाती हैं। इस मुलाकात के दौरान मृणाल भावुक हो जाती हैं, और प्रियंका उन्हें प्यार से संभालते हुए नजर आती हैं। इस मोमेंट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया और फैंस दोनों की यह इमोशनल झलक देखकर काफी इम्प्रेस हुए।
इतना ही नहीं प्रियंका का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तमन्ना भाटिया से मिल रही हैं और उनकी तारीफ कर रही हैं। प्रियंका कहती हैं, "मैं आपके काम को देखती हूं, आप बहुत अच्छी डांसर हैं।" इस बातचीत में दोनों कलाकारों के बीच दोस्ताना और पेशेवर जुड़ाव साफ दिखाई दे रहा है। फैंस इस वीडियो को भी काफी पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं।
फैंस अब देसी गर्ल के इस अंदाज पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूज़र ने इस वीडियो पर लिखा कि, "एक महिला दूसरी महिला को मोटिवेट कर रही है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।" वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, "प्रियंका हमेशा पॉजिटिव और इंस्पायरिंग रहती हैं।" फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं।
प्रियंका का अपकमिंग प्रोजेक्ट
प्रियंका चोपड़ा अब लंबे समय के बाद भारतीय प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वह जल्द ही एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में होंगे। फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन इसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। प्रियंका की बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम को लेकर हमेशा चर्चा रहती है और उनकी वापसी भारतीय सिनेमा में एक बड़े अपडेट के रूप में देखी जा रही है।
प्रियंका चोपड़ा की मुंबई यात्रा और इस इवेंट में उनके दिल छू लेने वाले मोमेंट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस अब उनके आगामी भारतीय प्रोजेक्ट और फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications