प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का इंस्टाग्राम डेब्यू, छोटी सी उम्र में बना लिए इतने फॉलोअर्स
Malti Marie Chopra Jonas Instagram: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
भाई की सगाई के लिए भारत आई थीं प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की सगाई के लिए भारत आई थीं। उस समय सभी लोगों की निगाहें उन पर टिकी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने जब से जब से अमेरिकी एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है तब से वह खबरों में छाई रहती हैं।

बेटी मालती मैरी को खुद से दूर नहीं रखती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ साथ अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अपना काफी समय पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बिताती नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों की शूटिंग के वक्त भी अपनी बेटी मालती मैरी को खुद से दूर नहीं रखती हैं और उनका पूरा ध्यान रखती हैं।
मालती मैरा चोपड़ा जोनस का इंस्टा डेब्यू
अब प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि मालती मैरी ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री कर ली है। प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती मैरी भी अब अपनी मां की तरह सोशल मीडिया पर नजर आएंगी। मालती मैरी ने सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बना लिया है। उनकी मां प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है।
मालती मैरी की फैन फॉलोइंग
इस खबर को सुनने के बाद से प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और मालती मैरी के अकाउंट को फॉलो भी करने लगे हैं। इंस्टा अकाउंट बनाते ही मालती मैरी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है।
प्राइवेट है मालती मैरी का अकाउंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालती मैरी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेड पर लेटी हुई हैं। इस पर प्रियंका ने पहली बार उनको टैग किया है। हालांकि अभी तक मालती मैरी इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा गया है। बेटी के अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा खुद भी फॉलो कर रही हैं। इसे अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है। शायद प्रियंका चोपड़ा नहीं चाहती हैं कि अभी मालती मैरी की निजी जिंदगी ज्यादा सुर्खियों में आए।
इन लोगों ने मालती मैरी को किया फॉलो
आपको बता दें कि मालती मैरी के प्राइवेट अकाउंट पर अब तक 21 फॉलोवर्स हो गए हैं। इसमें 19 पोस्ट की गई हैं और 20 लोगों को फॉलो किया गया है। वहीं मालती मैरी की डीपी पर जो फोटो लगी है उसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications