नाक की सर्जरी के बाद ऐसा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का हाल, बोलीं- मेरा करियर हुआ था तबाह, मैं डिप्रेशन में....
Priyanka Chopra Surgery: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उनकी नाक की सर्जरी के बाद ही उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था। ये उनके करियर का बहुत ही बुरा दौर था।

Priyanka Chopra Surgery: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग की जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की गंदी राजनीति पर खुलकर बात की थी। प्रियंका ने बताया था कि किस तरह से उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल इस बार प्रियंका चोपड़ा ने एक शो में अपनी नाक की सर्जरी को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैंने बहुत कुछ सहा
आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आ रही हैं। उनकी ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो में स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज के प्रमोशन में प्रियंका ने अपने करियर से जुड़ी कई बातों को लोगों के सामने रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें अपने करियर में सक्सेसफुल बनने के लिए काफी कुछ सहना पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा की प्लास्टिक सर्जरी
प्रियंका चोपड़ा ने 'द हॉवर्ड स्टर्न' शो में बताया कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने के चलते उन्हें कई वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं प्लास्टिक सर्जरी की वजह से ही उनके करियर पर भी दांव लग गया था।
'मुझे तीन फिल्मों से निकाल दिया था'
प्रियंका चोपड़ा ने इस शो में खुलासा किया कि उनकी नाक की सर्जरी के बाद ही उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था। ये उनके करियर का बहुत ही बुरा दौर था। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि नाक की सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था। मैं अपने चेहरे को देखकर डिप्रेशन में चली गई थी। इसकी वजह से मेरा बॉलीवुड करियर भी दांव पर लग गया था।
पिता ने बढ़ाया था मेरा आत्मविश्वास
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि उस समय उनके पिता ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया था। पिता की वजह से ही वह उस बुरे दौर से निकल पाई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया- मैं नाक की सर्जरी की वजह से बहुत सहम गई थी। लेकिन मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी थी। उस समय उन्होंने मेरा हाथ थामा था और मेरे अंदर आत्मविश्वास जगाया था।












Click it and Unblock the Notifications