Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड में एंट्री के लिए प्रियंका को कहा गया- 'बूब जॉब' करवाओ, खूब रोई थीं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा भले ही अब ग्लोबल आइकॉन बन गई हों लेकिन अपने करियर के शुरुआती वक्त में उन्होंने काफी मुसीबतों का सामना किया था।
मुंबई, 18 जुलाईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने कदम जमाने वाली जानदार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लोगों को अपनी शानदार एक्टिंग से दीवाना बना लेती हैं। लोग उनकी फिल्मं देखना पसंद करते हैं। उनकी एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी फिटनेस और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। प्रियंका कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं और अब वह फिल्मों में काम करने के साथ साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी को भी अच्छे से संभाल रही हैं। आज प्रियंका चोपड़ा जोनस का जन्मदिन है। आज वह 40 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और रिस्क भरे फैसलों से खुद को एक अलग और बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। एक ओर जहां प्रियंका बॉलीवुड में काम कर रही हैं तो दूसरी ओर हॉलीवुड में भी खूब तेजी से उनकी सफलता जारी है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था।

करियर के शुरुआत में हुई बहुत परेशानी
प्रियंका चोपड़ा को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा भले ही अब ग्लोबल आइकॉन बन गई हों लेकिन अपने करियर के शुरुआती वक्त में उन्होंने काफी मुसीबतों का सामना किया था। प्रियंका को एक ओर जहां कई बार फिल्मों से बाहर कर दिया गया तो कई बार उन्हें फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए अजीबोगरीब सलाह भी दी गई थी। ऐसे ही एक किस्से के बारे में प्रियंका ने अपनी किताब अनफिनिस्ड में बताया है।

डायरेक्टर ने 'बूब जॉब' करने को कहा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया था- साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी पहली मुलाकात जिस डायरेक्टर से हुई थी, उसने उन्हें 'बूब जॉब' कराने की सलाह दी थी ताकि उनके शरीर का अनुपात सही हो सके। उस डायरेक्टर के अनुसार प्रियंका को फिल्मों में काम करने के लिए बूब जॉब कराना जरूरी था ताकि वह हॉट दिख सकें। हालांकि प्रियंका ने उस मशहूर डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है। प्रियंका ने किताब में ये भी लिखा था कि डायरेक्टर से मीटिंग के बाद वह काफी हैरान और खुद को छोटा महसूस कर रही थीं। साथ ही वह खूब रोई भी थीं।

एक गलती की वजह से भेजी गईं बोर्डिंग स्कूल
अपनी किताब में ही प्रियंका ने उस किस्से का भी जिक्र किया था, जिसकी वजह से उन्हें बहुत कम उम्र में ही बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था। प्रियंका ने किताब में बताया- मैंने पिता अशोक चोपड़ा से टेढ़े मुंह बात की थी और इसकी वजह से मुझे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था। दरअसल एक बार वह लेटकर टीवी देख रही थीं और चिप्स खा रही थीं। उनके पिता अशोक चोपड़ा ने जब उनसे चिप्स मांगा तो प्रियंका ने मना कर दिया और ऐसा एक से ज्यादा बार हुआ।

बचपन में प्रियंका को पसंद नहीं था अनुशासन
बार-बार ऐसा होने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता से तेज आवाज में कहा- आप देख नहीं रहे क्या कि मैं बिजी हूं। प्रियंका का ये बिहेवियर उनके पैरेटेंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। उन्होंने प्रियंका को अनुशासन सिखाने के लिए बोर्डिंग स्कूल भेज दिया। प्रियंका ने खुद कहा था कि वह बचपन में बिल्कुल भी अनुशासन में नहीं रहती थीं।

रंगभेद का हुईं शिकार
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ साल विदेश में भी पढ़ाई की थी। वह 13 वर्ष की उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं, जहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा था। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि स्कूल में उन्हें कुछ बच्चे काफी परेशान करते थे और बुलिंग के दौरान उनके रंग का मजाक उड़ाते थे। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था- मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत लिया था। मेरे अंदर गुस्सा भर गया था और ऐसे में मैं गुमसुम रहने लगी थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। मुझे भारत वापस जाना था। मैं परेशान रहने लगी थी। इन सब से परेशान होकर आखिरकार मैं भारत लौट आई थी।












Click it and Unblock the Notifications