पहले तलाक और फिर झेला मिसकैरेज का दर्द! एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं Bigg Boss की ये चर्चित कंटेस्टेंट

Bigg Boss Fame Priya Malik Pregnancy: बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे होते हैं, जिनके सिर भले ही जीत का ताज ना सजा हो, मगर वे शो में हिस्सा लेकर ही चर्चा में आ जाते हैं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट्स ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है।

बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो
सलमान खान के शो की ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि प्रिया मलिक हैं। प्रिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

Priya malik

अप्रैल के महीने में घर आ सकता है नया मेहमान
प्रिया मलिक 35 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। वे अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अपने बच्चे को लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं। अप्रैल के महीने में कपल अपने पहले बच्चे के इस दुनिया में वेलकम करने की उम्मीद कर रहा है।

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं प्रिया
बताते चलें कि प्रिया के लिए ये प्रेग्नेंस इतनी आसान नहीं है। इससे पहले भी वे मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के 3 महीनों के बाद ही वे अपना बच्चा खो चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने खुद बताया कि वे काफी बुरे दौर से गुजरी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बारे में शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया था कि वे एक बार अपने एग्स फ्रीज करवाने के बारे में सोच रही थीं।

भूषण मलिक संग हुई थी पहली शादी
साल 2022 का वक्त था, जब प्रिया ने करण बख्शी से शादी की थी। उनकी पहली शादी साल 2008 में भूषण मलिक संग हुई थी। मगर दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं सका और दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का विचार कर लिया।

अब प्रिया अपनी जिंदगी के इस नए फेज के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस भी उनकी बेबी बंप की फोटो देखने के बाद काफी खुश हैं। अब फैंस को जल्द ही नन्हे मेहमान की तस्वीर देखने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+