दिवाली की रात आग की लपटों में झुलस गईं ये फेमस एक्ट्रेस, ऐसे हुआ ये भयावह हादसा, अब कैसी है हालत?
Priya Malik: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और कवयित्री प्रिया मलिक गत 20 अक्टूबर 2025 यानी दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार हो गई हैं।
आग की लपटों में झुलसीं प्रिया मलिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिवाली की खुशियों के बीच जब प्रिया मलिक फोटोशूट करवा रही थीं, तभी उनके कपड़ों में आग लग गई और कुछ ही सेकंड में लपटें उनके कंधों और बालों तक पहुंच गई थीं। हालांकि इस हादसे में एक्ट्रेस की जान बच गई है।

दिवाली की रात बनी खौफनाक याद
-जानकारी के अनुसार प्रिया मलिक के पिता की सूझबूझ और फुर्ती ने एक्ट्रेस की जान बचा ली है। प्रिया मलिक ने इस पूरे हादसे की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी, तभी अचानक मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं।
-प्रिया मलिक ने आगे लिखा है- पल भर में मेरी पूरी पीठ जलने लगी थी। ये कोई हल्की-फुल्की आग नहीं थी, बल्कि जोरदार लपटें थीं। शुक्र है कि मेरे पापा ने फौरन मेरे जलते कपड़े फाड़ दिए, वरना नतीजा बहुत भयानक हो सकता था।
-प्रिया मलिक ने लिखा है- इस घटना ने मुझे और मेरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुझे अब एहसास हुआ है कि कितनी भी सावधानी क्यों न बरती जाए, एक छोटी सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
'कंधे, पीठ और उंगलियों पर जलने के निशान'
-प्रिया मलिक ने बताया कि उनके कंधे, पीठ और उंगलियों पर जलने के निशान हैं। हालांकि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने लिखा है- मैं ठीक हूं, लेकिन अब भी हैरान हूं कि इतनी बड़ी आग के बावजूद मुझे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ये वाकया मेरे लिए जिंदगीभर का सबक बन गया है।
-प्रिया मलिक ने सबसे बड़ी राहत की बात ये बताई है कि हादसे के समय उनका बेटा गोद में नहीं था। उन्होंने लिखा- मैं भगवान का शुक्र अदा करती हूं कि जब ये सब हुआ, तब मेरा बच्चा मेरी गोद में नहीं था। अगर ऐसा होता, तो मैं शायद खुद को कभी माफ नहीं कर पाती। ये हादसा मुझे हमेशा याद रहेगा और आने वाले सालों में मैं दिवाली को और भी सावधानी से मनाऊंगी।
साल 2022 में प्रिया मलिक ने की थी शादी
-आपको बता दें कि प्रिया मलिक ने साल 2022 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बिजनेसमैन करण बख्शी से शादी की थी। वहीं 31 मार्च 2024 को उन्होंने अपने बेटे जोरावर को जन्म दिया।
-सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रिया मलिक अक्सर परिवार के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी की झलकें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिवाली की रात प्रिया मलिक के साथ हुआ हादसा भले ही डरावना था, लेकिन पिता की मौजूदगी और त्वरित समझदारी ने एक्ट्रेस की जिंदगी बचा ली है।











Click it and Unblock the Notifications