क्या पैरेंट्स बनने वाले हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी? बेबी प्लानिंग को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Prince Narula Yuvika Chaudhary: 'बिग बॉस सीजन 9' के विनर रह चुके प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी बी-टाउन के जाने माने कपल हैं। लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद है। आपको बता दें कि लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी कर ली थी। अब शादी के 6 साल बाद प्रिंस और युविका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पैरेंट्स बनने वाले हैं प्रिंस और युविका
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रिंस और युविका बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में जब भारती ने प्रिंस नरूला से पूछा कि वह कब बेबी प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो प्रिंस ने मुस्कुराते हुए कहा- जल्द ही।

prince narula

बेबी प्लानिंग को लेकर प्रिंस नरूला ने कही ये बात
आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बच्चे गोला का जिक्र करते हुए प्रिंस नरूला से पूछा- आपका गोला कब आ रहा है? इस पर जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा- बहुत जल्द। प्रिंस ने आगे कहा- मेरी पत्नी युविका चौधरी और मैं मुंबई में अपना घर खरीदने के बाद बेबी प्लान करना चाहते थे, ताकि घर और काम दोनों मुंबई में ही हो और हमें भागदौड़ न करनी पड़े।

लोगों ने युविका चौधरी को दी थी बधाई
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं। हाल ही में युविका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जहां फैंस ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई भी दी थी। हालांकि, इस कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी बात नहीं की है।

आरती सिंह के हल्दी फंक्शन में पहुंची थीं युविका
हाल ही में युविका चौधरी को टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह के हल्दी फंक्शन में देखा गया था। इस फंक्शन में एक्ट्रेस ने कढ़ाई वाला शरारा सेट पहना हुआ था। युविका ने होने वाली दुल्हन आरती सिंह और किश्वर मर्चेंट के साथ भी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

'बिग बॉस 9' में मिले थे प्रिंस और युविका
आपको बता दें कि प्रिंस नरूला और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस शो में जाने से पहले तक दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। वहीं बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था और फिर दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+