प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं ये 6 सेलेब्स, दर्शन के लिए पार की सारे हदें, सत्संग में पूछे ऐसे सवाल
Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब हमेशा के लिए स्थगित कर दी गई है। अब लोग उनके पदयात्रा के दौरान रात को मिलने वाले दर्शन का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर रोक
इस बात की जानकारी संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज की ओर से दी गई है। आपको बता दें कि हर रात 2 बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने श्रीकृष्ण शरणम स्थित आवास से रमणरेती स्थित श्री राधा केलि कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते थे।

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर भजन-कीर्तन करते दिखाई देते थे। लेकिन हाल के दिनों में इस पदयात्रा को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि रात्रि के समय पदयात्रा होने से काफी शोरगुल मचता था। ऐस में इसे स्थगित कर दिया गया है।
-जानकारी के अनुसार प्रेमानंद महाराज एक ऐसे संत हैं जिनके प्रति उनके भक्तों की दीवानगी ही अलग ही दिखती है। उनके भक्तों की लिस्ट में मिडिल क्लास, गरीब लोगों से लेकर के कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो प्रेमानंद महाराज के सत्संग में अपने सवालों के जवाब पाने के लिए पहुंचते हैं।
संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं ये सेलेब्स
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय को लेकर कुछ दिन पहले ही वृन्दावन के पूज्यनीय संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे थे। इससे पहले भी ये कपल महाराज के पास जा चुका है। इनके जाने के बाद से ही महाराज की प्रसिद्धी और बढ़ गई थी।
द ग्रेट खली
संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में कई बड़े-बड़े सितारे पहुंच चुके हैं जिनमें से एक नाम डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलर 'द ग्रेट खली' का है। खली ने प्रेमानंद महाराज से कई तरह के सवाल पूछे थे जिनके जवाब पाकर वह काफी खुश भी हुए थे। खली का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
हेमा मालिनी
इसी कड़ी में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके पास पहुंच चुकी हैं। हेमा मालिनी प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग को सुनने के लिए उनके आश्रम वृन्दावन में जा चुकी हैं। वह महाराज की काफी बड़ी भक्त हैं।
रवि किशन
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर और सांसद रवि किशन भी प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में जा चुके हैं। रवि किशन और उनका पूरा परिवार महाराज जी का भक्त है।
रायवन्नी
प्रेमानंद महाराज जी के भक्त सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही मौजूद नहीं है बल्कि विदेशों में भी महाराज काफी फेमस हैं। ऐसे में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अफ्रीकन सिंगर रायवन्नी (Rayvanny) भी वृन्दावन पहुंचे थे। उन्होंने महाराज से कई सवाल पूछे थे।












Click it and Unblock the Notifications