Prem Sagar: 'रामायण' फेम रामानंद के बेटे प्रेम सागर का निधन, टीवी के राम-लक्ष्मण ने जताया शोक , पढ़ें सफरनामा
Prem Sagar Profile: एक दुखद खबर सिनेजगत से है, 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का आज 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वो वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थे, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रेम सागर ने आज सुबह10 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है।
प्रेम सागर ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में सागर परिवार की विरासत को एक मे्च्योर निर्माता और कुशल दृश्य तकनीशियन के रूप में आगे बढ़ाया, उनते चाहने वाले उन्हें मृदभाषी और टैलेटंड व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रेम सागर पुणे के एफटीआईआई (1968 बैच) के पूर्व छात्र थे, जहां उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी के गुर सीखे थे। टेलीविजन के लिए कई प्रतिष्ठित शो निर्माण करने के अलावा, उन्होंने कई फिल्मों के लिए सिनेमैटोग्राफर के रूप में भी काम किया था और यही नहीं उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया था, हालांकि उन्हें आशा के अनुरूप इस क्षेत्र में सफलता नहीं मिली थी।
'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'
उनकी लेखन में भी रूचि थी, उन्होंने 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण' नामक िताब भी लिखी थी, जो कि उनके पिता के जीवन पर आधारित थी।
Prem Sagar ने 'रामायण' में अपने पिता असिस्ट किया था
रामानंद सागर के पुत्र होने के नाते प्रेम सागर ने उन्हें प्रतिष्ठित टीवी श्रृंखला 'रामायण' में अपने पिता असिस्ट किया था, उन्होंने 'विक्रम और बेताल' और 'श्री कृष्णा' जैसे टेलीविजन शो के निर्माण में भी अहम रोल प्ले किया था और इसके साथ-साथ उन्होंने 'ललकार', 'आंखें' और धर्मेंद्र- हेमा मालिनी अभिनीत 'चरस' जैसी फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया था। प्रेम सागर ने जितेंद्र और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' का निर्देशन भी किया था।
'रामायण' के राम ने जताया शोक (Prem Sagar)
प्रेम सागर के निधन पर रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर और एमपी अरुण गोविल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है कि 'रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
'रामायण' के लक्ष्मण ने जताया दुख (Prem Sagar)
तो वहीं ' रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी के निधन की खबर बिल्कुल चौंकाने वाली है। ओम शांति 🙏😥'।












Click it and Unblock the Notifications