'कमरे में बंद करके उसने मेरे साथ', इस शख्स ने प्रीति जिंटा का किया था ऐसा हाल, दर्द से कांप रही थीं एक्ट्रेस
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी बिंदास एक्टिंग और डिंपल स्माइल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। आज भले ही वह फिल्मों से दूरी बनाकर अपने पति और बच्चों के साथ समय बिता रही हों लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब बी-टाउन में उनके अफेयर्स के चर्चे आम थे।
शादी से पहले कई एक्टर्स से जुड़ा प्रीति जिंटा का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा का नाम शादी से पहले कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। कहा जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर कभी भी किसी ने सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं की।

नेस वाडिया संग प्रीति जिंटा का रिश्ता
प्रीति जिंटा की लव लाइफ का सबसे चर्चित चैप्टर, बिजनेसमैन नेस वाडिया (Ness Wadia) के साथ उनका रिश्ता था। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता था और एक समय पर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी किया था। खबरें यहां तक थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन अचानक रिश्ते में ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया।
IPL मैच के दौरान हुआ था बड़ा विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक आईपीएल (IPL) मैच के दौरान प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था, जो लोगों के सामने आ गया था। इस घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया था कि प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर लगाए थे गंभीर आरोप
अपनी शिकायत में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर गाली-गलौज करने, छेड़खानी करने और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि नेस वाडिया ने उनके चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंक दी थी और उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। वह दर्द से कांपने लगी थीं। ये मामला उस समय मीडिया और इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहा था।
क्या ब्रेकअप के पीछे था परिवार का दबाव?
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के अलग होने के पीछे बिजनेसमैन की मां का विरोध भी एक वजह था। कहा जाता है कि उन्होंने खुले तौर पर प्रीति जिंटा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसने रिश्ते में और दरार डाल दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेस वाडिया की मां ने सरेआम कहा था- मेरा बेटा किसी जेब्रा से शादी कर लेगा तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
2016 में की जीन गुडइनफ से शादी
लंबे विवादों और उतार-चढ़ाव के बाद प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 को अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से शादी कर ली। खास बात ये रही कि उन्होंने लीप ईयर वेडिंग की, जो काफी चर्चा में रही। शादी के बाद से प्रीति जिंटा अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई हैं।
परिवार और बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई हैं प्रीति जिंटा
शादी के 8 साल बाद प्रीति जिंटा आज दो बच्चों की मां हैं और अपनी फैमिली लाइफ को पूरी प्राथमिकता दे रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ खुशहाल पल शेयर करती नजर आती हैं।
फैंस के लिए आज भी खास हैं प्रीति जिंटा
भले ही प्रीति जिंटा फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। उनकी जिंदगी का हर पड़ाव, चाहे वह प्यार हो, विवाद हो या नई शुरुआत, हमेशा फैंस की दिलचस्पी का विषय रहा है।












Click it and Unblock the Notifications