Preity Zinta: क्या प्रीति सिंह जिंटा का असली नाम है प्रीतम सिंह जिंटा? एक्ट्रेस ने खोल दी सारी सच्चाई
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रीति जिंटा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैं। चाहे वह फिल्म सोल्जर हो या फिर वीर-जारा, प्रीति जिंटा की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, शादी के बाद से वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। फिलहाल अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से ये अफवाह फैली हुई है कि प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदल लिया है। इसी अफवाह पर अब प्रीति जिंटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रीति जिंटा ने अपने असली नाम पर दी प्रतिक्रिया
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके जरिए उन्होंने अपने नाम को लेकर लोगों के सामने खुलकर अपीन बात रखी है। प्रीति जिंटा के अनुसार, विकिपीडिया, गूगल और कई मीडिया प्रकाशनों का कहना है कि उनका नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

प्रीति जिंटा ने कहा- मेरा नाम कभी नहीं बदला है
प्रीति जिंटा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कहा है- मेरा नाम कभी भी प्रीतम सिंह जिंटा नहीं था। आज जब मैंने एक मीडिया आर्टिकल में पढ़ा कि मेरा असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैं आपसे ये कहना चाहती हूं कि यह फेक न्यूज है। सच तो यह है कि हमारी फिल्म सोल्जर के सेट पर बॉबी देओल मुझे मजाक से प्रीतम सिंह बुलाते थे।
प्रीति ने कहा- बॉबी देओल मुझे चिढ़ाते थे
प्रीति जिंटा ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है- फिल्म हिट हो गई, मेरी और बॉबी देओल दोस्ती गहरी हो गई और ये नाम मेरे साथ ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। प्रीति जिंटा ने आगे लिखा- तब से आज तक मैं लोगों को बोल-बोल के थक चुकी हूं कि मेरा असली नाम प्रीति जिंटा है और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला। आशा करती हूं कि मीडिया वाले इस सफाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications