जब Preity Zinta ने बॉलीवुड को कहा था सबसे असुरक्षित, एक्ट्रेस ने कहा-'लड़कियों के साथ इंडस्ट्री में...'
Preity Zinta On Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। भले ही अब एक्ट्रेस फिल्मों में कम एक्टिव रहती हैं लेकिन आए दिन अपने बयानों की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
हाल ही में डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड लड़कियों के लिए सबसे असुरक्षित जगह है। एक्ट्रेस का कहना है कि जो लोग बिना किसी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में आते हैं उनके लिए ये जगह बिल्कुल सही नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा।

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रीति जिंटा ने कहा कि, 'ये फिल्मी बैकग्राउंड के बारे में नहीं है, बल्कि हर किसी के बारे में हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कई लोग रोल पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ये तो वैसा ही है, जैसे रोड के बीच में जाकर खड़े हो जाओ और कहो आ बैल मुझे मार।'
प्रीति जिंटा का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसने काफी सच बोला है।' एक ने लिखा, 'बॉलीवुड की सच्चाई बाहर आ गई।' अन्य यूजर ने लिखा, लड़कियां और लड़के सच में बॉलीवुड में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। एक ने लिखा, 'प्रीति जिंटा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके बारे में कभी भी गलत खबर नहीं आई।'
बता दें कि, प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और फिर वह शादी करके विदेश में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद रोगेसी की मदद से उनके दो जुड़वां बच्चे हुए। जिनके साथ एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिजी हैं। फैंस चाहते हैं कि वह फिर से इंडस्ट्री में वापसी करें।












Click it and Unblock the Notifications