Rihanna Baby: Ambani के बेटे की प्री-वेडिंग में थिरकने वाली सिंगर रिहाना बनीं तीसरी बार मां, बेटी का नाम क्या?
Rihanna New Baby 2025: पॉप क्वीन रिहाना ने एक बार फिर फैन्स को खुशखबरी दी है। ग्रैमी विनर सिंगर और उनके पार्टनर, रैपर A$AP रॉकी ने अपनी बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स का 13 सितंबर 2025 को स्वागत किया। रिहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही राजकुमारी की मनमोहक तस्वीरें 24 सितंबर 2025 को शेयर कर इस गुड न्यूज का ऐलान किया।
तस्वीरों में रिहाना और उनकी बेटी ट्विनिंग करते दिख रही हैं, और एक फोटो में छोटे गुलाबी बॉक्सिंग ग्लव्स ने सबका दिल जीत लिया। सिर्फ दो घंटे में इस पोस्ट को 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले, जो बताता है कि रिहाना का जादू कितना बरकरार है। आइए जानते हैं रिहाना ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा? क्या है उसका मतलब? कितनी है नेटवर्थ?...

Rocky Irish Mayers: नाम के पीछे की खास कहानी
रिहाना और A$AP रॉकी ने अपनी बेटी का नाम Rocki Irish Mayers रखा है, जो बेहद सोच-समझकर चुना। 'रॉकी' नाम A$AP रॉकी के असली नाम रकीम मेयर्स से प्रेरित है, जो उनके स्टेज नेम का आधार भी है। यह नाम उनके पिता के लिए एक प्यारी श्रद्धांजलि है। वहीं, 'आयरिश' नाम एक लयात्मक और कोमल स्पर्श देता है, जो शायद रिहाना की विविध सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाता है। माना जा रहा है कि 'रॉकी' का अर्थ ताकत और सहनशक्ति है, जो इस नन्हीं स्टार किड के लिए परफेक्ट लगता है।

Rihanna Asap Rockys Love Story: दोस्ती, डेटिंग, प्यार और शादी
रिहाना उर्फ रॉबिन रिहाना फेंटी और A$AP रॉकी की प्रेम कहानी दोस्ती से प्यार तक का एक खूबसूरत सफर है। दोनों 2013 से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन 2020 में उनकी दोस्ती प्यार में बदली। 2012 में दोनों ने रिहाना के गाने 'कॉकिनेस (लव इट)' के रीमिक्स पर साथ काम किया था और MTV वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में परफॉर्म भी किया। उस दौरान A$AP रॉकी के स्टेज पर रिहाना के साथ मस्ती भरे पल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिहाना ने बाद में मजाक में कहा, 'उसने स्टेज पर मुझे पकड़ लिया, ये रिहर्सल का हिस्सा नहीं था!'
2022 में वोग (VOGUE) को दिए इंटरव्यू में रिहाना ने बताया कि A$AP रॉकी के साथ उनकी दोस्ती ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया। उन्होंने कहा- 'हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं, और बच्चे के बाद हम और करीब आ गए'। अब तीन बच्चों - बेटों RZA Athelston Mayers, Riot Rose Mayers और बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स - के माता-पिता बनकर यह जोड़ा अपने परिवार को और खुशहाल बना रहा है।
मेट गाला से सुपर बाउल तक: रिहाना का बेबी बंप फ्लॉन्ट
रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा इस साल मेट गाला (दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन इवेंट) में किया, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सबको चौंका दिया। इससे पहले 2023 में सुपर बाउल हाफटाइम शो के दौरान उन्होंने अपनी दूसरी गर्भावस्था का ऐलान किया था। हर बार रिहाना का स्टाइलिश अंदाज सुर्खियां बटोरता है।

Rihanna Net Worth: रिहाना का असली नाम क्या? कितनी नेटवर्थ?
37 साल की रिहाना, जिनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी (Robyn Rihanna Fenty) है, न सिर्फ म्यूजिक की दुनिया की रानी हैं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। उनकी फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक लाइन और सैवेज एक्स फेंटी लिंजरी ब्रांड ने उन्हें बिजनेस की दुनिया में भी सुपरस्टार बनाया है। 2016 के 'ऐंटी' एल्बम के बाद रिहाना ने कोई नया स्टूडियो एल्बम रिलीज नहीं किया, लेकिन फैन्स उनके अगले म्यूजिक प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अंबानी के बेटे की प्री-वेडिंग में रिहाना का जलवा, इतने मिले पैसे
आपको बता दें कि भारतीय टॉप व्यवसायी मुकेश धीरूभाई अंबानी के बेटे अनंत की शादी में रिहाना ने परफॉर्म किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-वेडिंग में रिहाना को 74 करोड़ दिए गए थे।

Rihanna Wish Fulfilled: दो बेटों की मां रिहाना की बेटी की चाहत हुई पूरी
रिहाना और A$AP रॉकी ने हमेशा एक बेटी की चाहत जाहिर की थी। एली (ELLE) को दिए इंटरव्यू में A$AP रॉकी ने कहा था कि वह एक बेटी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, रिहाना ने मजाक में कहा था, 'अगर बेटी नहीं हुई तो क्या लोग दुखी होंगे?' लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अब पूरी हो चुकी है। उनके दो बेटों - RZA और Riot - के बाद अब बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स उनके परिवार को और रंगीन बना रही है। अब रिहाना के तीन बच्चे (Rihanna Third Baby) गए हैं। आप भी इस कपल की क्यूट लव स्टोरी और उनकी बेटी के नाम से इम्प्रेस हैं? कमेंट में बताएं...
ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Pregnancy: 42 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं कैटरीना कैफ, पति विक्की कौशल के साथ शेयर की ऐसी फोटो












Click it and Unblock the Notifications