Katrina Kaif Pregnancy: 42 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं कैटरीना कैफ, पति विक्की कौशल के साथ शेयर की ऐसी फोटो
Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। लंबे समय से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है।
कैटरीना कैफ ने शेयर की खास तस्वीर
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा कर दी है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिससे ये साफ हो गया है कि कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर बिल्कुल सच है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं कैटरीना
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में कैटरीना सफेद रंग की स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। विक्की कौशल बेहद प्यार से उनके बेबी बंप को थामे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ दोनों ने कैप्शन में लिखा है- हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू होने जा रहा है, दिल कृतज्ञता और खुशियों से भरा है।
सेलेब्स और फैंस से मिल रही बधाइयां
इस अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो रही है। फिल्ममेकर रिया कपूर समेत कई सेलेब्स ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फैंस भी इस खुशखबरी के बाद से बेहद एक्साइटेड हैं और कमेंट बॉक्स में ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
कैटरीना और विक्की की शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाईमाधोपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी उस समय खूब सुर्खियों में रही थी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि विक्की कौशल को आखिर बार सुपरहिट फिल्म 'छावा' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। जल्द ही वह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे।
-वहीं कैटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म में वह साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications