कौन हैं Rahul Raj, जिन्होंने बालिका वधू के बारे में किया सनसनीखेज दावा

Pratyusha Banerjee News: बालिका वधू सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने उस समय उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब 9 साल बाद राहुल ने एक इंटरव्यू में प्रत्युषा के परिवार और पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल का कहना है कि एक्ट्रेस का अपने पिता के साथ दोस्ताना संबंध था और वह उनके साथ ही शराब पीती थीं। पिता की वजह से ही प्रत्युषा को शराब पीने की ऐसी लत लगी थी।

प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी शरीर में शराब की मात्रा होने की बात सामने आई थी। राहुल ने कहा था कि अच्छा काम नहीं मिलने, पैसों की कमी जैसी कई वजह से वह परेशान रहने लगी थी। पहले से ज्यादा मात्रा में शराब पीने लगी थी जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इंडस्ट्री में प्रत्युषा के करीबी दोस्तों ने भी राहुल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Rahul Raj

Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड ने खोले राज

प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड और एक्टर राहुल राज सिंह ने कहा, 'मैं भी शराब पीता था, लेकिन मैंने प्रत्युषा से कहा था कि वह इतना ज्यादा ड्रिंक न करें। हम एक्टर हैं, हमारी फील्ड में ये सब चलता है। उसका अपने पापा के साथ दोस्ताना रिश्ता था। उसके पापा शराब पीकर गुंडों जैसे बर्ताव करने लगते थे और उन्होंने ही उसे इसकी आदत डलवाई थी। पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हो जाता था। ये वो फेज था जब उसने बालिका वधू छोड़ दिया था।' राहुल ने कहा कि मैंने उसे कहा था कि शराब कम करो, वर्ना काम नहीं चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: 'श्वेता तिवारी का शादी के बाद मुस्लिम मर्द से था संबंध', पहले पति का दावा, को-एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

राहुल राज सिंह ने कहा कि मैंने उसे एक डायरी दी थी और कहा था कि इसमें रोज लिखो कि तुम्हें शराब नहीं पीनी है, शराब कम करनी है। मेरे पास आज भी वह डायरी है। बता दें कि प्रत्युषा की मौत के बाद उसके पिता ने कहा था कि राहुल की वजह से मेरी बेटी अपने करियर पर ध्यान नहीं देती थी। उसकी वजह से इंडस्ट्री में उसकी छवि खराब हुई और उसने शराब पीना शुरू कर दिया था।

कौन हैं Rahul Raj Singh?

बता दें कि राहुल राज सिंह ने साल 2018 में शादी कर ली थी और अब एक बेटी के पिता बन चुके हैं। उन्होंने टीवी और फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। साल 2023 में वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ टीवी अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर बेवफाई के शक में पति ने चाकू से किया हमला, अस्‍पताल में भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+