Prashant Tamang Top 10 Songs: तमांग के ये गाने हमेशा रखेंगे उन्हें जिंदा, कभी नहीं भूल पाएंगे इस जादूई आवाज को
Prashant Tamang Top 10 Songs Hindi: पूरा बॉलीवुड और संगीत जगत इस वक्त शोक में डूबा हुआ है, वजह है मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल सीज़न 3' के विजेता प्रशांत तमांग, जिन्होंने आज 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जा रहा है कि रविवार सुबह दिल्ली में उन्हें हार्ट अटैक आया, उन्हे तुरंत द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले उनकी सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं थी। आपको बता दें कि भले ही आज प्रशांत हमारे बीच में नहीं लेकिन उनकी जादूई आवाज हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रहेगी और वो आवाज बनकर फैंस के दिलों में धड़कते रहेंगे।

Prashant Tamang के टॉप 10 गीत
जियो सावन पर भी उनके गाने धूम मचाते हैं... यहां पेश है उनके Top 10 गीत, जिनकी दुनिया दीवानी थी, हांलांकि ये गाने रीमिक्स हैं, जिसके ओरिजनल सिंगर्स दूसरे हैं...
- होगा तुमसे प्यारा कौन? -एलबम धन्यवादा
- दीवाना-------------एलबम धन्यवादा
- मुसु-मुसु------------एलबम धन्यवादा
- जिंदगी पहले कभी--------एलबम धन्यवादा
- देखा है ऐसे भी--------एलबम धन्यवादा
- नेपाली हो--------एलबम धन्यवादा
- हीजो समां--------एलबम धन्यवादा
- ये धरती ये आकाश----- धड़कन बीत्रा
- हीजो काम आजा काम...टाइटल ट्रैक
- मोरो माया----------हिम्मत 2
गौरतलब है कि प्रशांत तमांग का जन्म दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल, भारत में रूपा तमांग और मदन तमांग के घर हुआ था और उन्होंने सेंट रॉबर्ट स्कूल में पढ़ाई की थी। लेकिन एक दुर्घटना में अपने पिता की मृत्यु के बाद, तमांग ने स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की जगह कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हो गए थे।

कोलकाता पुलिस में, उन्होंने पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाना गाया। 16 फरवरी 2011 को नागालैंड की गीता थापा (मार्था एले) से शादी की, जो एक फ्लाइट अटेंडेंट हैं।
Prashant Tamang ने जीता था 'इंडियन आइडल 3'
आपको जानकर हैरत होगी कि प्रशांत ने किसी भी गुरु या संगीतकार से संगीत नहीं सिखा था, उन्हें साक्षात मां सरस्वती का वरदान मिला हुआ था। 'इंडियन आइडल 3' शो जीतने पर उन्हें 10 मिलियन का कैश प्राइज और एक मारुति सुजुकी SX4 जीता। सोनी के साथ 1 करोड़ का म्यूज़िक कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। उन्होने फिनाले में सात करोड़ वोट जीतकर ये खिताब अपने नाम किया था जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उस वक्त प्रशांत मात्र 24 बरस के थे।
Prashant Tamang ने पहला एल्बम 'धन्यवाद' लॉन्च किया
जीतने के बाद, तमांग ने सोनी BMG के साथ अपना पहला एल्बम 'धन्यवाद' लॉन्च किया था,, जिसमें नेपाली और हिंदी गाने थे। प्रशांत ने कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए USA सहित पूरी दुनिया का दौरा किया। उन्होंने कुछ नेपाली फिल्मों के लिए भी गाया, जैसे हिम्मत 2 (साथी इंडियन आइडल कंटेस्टेंट चारू सेमवाल के साथ)।

Prashant Tamang की 'गोरखा पलटन' थी पहली फिल्म
साल 2009 में, तमांग ने नेपाली फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'गोरखा पलटन' साल 2010 में रिलीज़ हुई थी। गोरखा पलटन ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी दूसरी फिल्म 'अंगालो यो माया को', जो सिक्किम में बनी थी, 31 मार्च 2011 को रिलीज़ हुई थी। प्रशांत की तीसरी फिल्म किना माया मा 2011 थी जबकि उनकी चौथी नेपाली फिल्म 'निशानी' जो कारगिल युद्ध में गोरखाओं की बहादुरी पर आधारित थी, 2014 में रिलीज हुई थी।
Prashant Tamang के निधन पर सीएम ममता ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'इंडियन आइडल फेम के पॉपुलर सिंगर और राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार प्रशांत तमांग के आज अचानक और असमय निधन से दुख हुआ। उनका जुड़ाव हमारे दार्जिलिंग की पहाड़ियों से था और एक समय कोलकाता पुलिस के साथ भी उनका संबंध रहा, जिसकी वजह से वह बंगाल में हमारे लिए खास तौर पर प्यारे थे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फॉलोअर्स के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications