प्रशांत तमांग भारतीय थे या नेपाली? जान लीजिए उनकी जाति और समुदाय

सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रशांत सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आयडल भी जीत चुके हैं। उनका निधन 11 जनवरी, 2026 को उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत, टीवी इंडस्ट्री और गोरखा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रशंसक और शुभचिंतक इस खबर से गहरे सदमे में हैं। उनके निधन के लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर प्रशांत किस जाति और देश से आते हैं। कई लोगों का मानना है कि वो नेपाली हैं।

prashant

प्रशांत तमांग की जाति तमांग है, जो भारत और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों (मुख्यतः दार्जिलिंग, सिक्किम) में पाई जाने वाली एक जातीय-भाषाई जनजाति है। ये लोग खुद को गोरखा समुदाय का हिस्सा मानते हैं। तमांग लोग तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार से संबंधित हैं। तमांग जाति की अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा (तमांग भाषा) और परंपराएँ हैं, जो उन्हें नेपाली और अन्य समुदायों से अलग करती हैं। बता दें, प्रशांत ने नेपाल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वो वहां के सुपरस्टार हैं। इस लिए लोग उन्हें नेपाली समझते हैं। हालांकि उनका जन्म भारत के दार्जलिंग में हुआ था।दार्जिलिंग से इंडियन आइडल तक का सफर

4 जनवरी, 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत तमांग की जिंदगी संघर्ष और सफलता की मिसाल रही है। संगीत के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था। अपने करियर के शुरुआती दौर में वह कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत थे और साथ ही पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा बनकर मंच पर परफॉर्म भी किया करते थे। साल 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 के ऑडिशन ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। उनकी सादगी, आवाज़ और जमीनी अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शो जीतने के बाद वह न केवल एक सफल गायक बने, बल्कि दुनिया भर के गोरखा और नेपाली भाषी समुदाय के लिए गर्व का प्रतीक भी बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+