Pathaan: दीपिका पादुकोण की 'बिकिनी' बवाल पर प्रकाश राज हुए आगबबूला, बोले- 'कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा'
शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इस बीच एक्टर प्रकाश राज ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया।
Prakash

' बेशर्म रंग' को लेकर मचा बवाल
दरअसल, पठान के पहले गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ने गाने को वल्गर बताया है तो कुछ लोगों ने इस गाने को कॉपी भी बताया। अब एक्ट्रेस को लगातार उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अभिनेता प्रकाश उनके सपोर्ट में उतरे।

दीपिका के सपोर्ट में आए प्रकाश राज
प्रकाश राज ने ट्रोलर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'घिनौना हमें ये सब कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा... कलर ब्लाइंड.#AndhBhakts .. #justasking'. प्रकाश राज यहीं नहीं रूके उन्होंने अपने दूसरेट्वीट में लिखा- 'बेशर्म ...तो ये ठीक है जब भगवा कपड़े पहना शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है...हेट स्पीच देता है, ब्रोकर विधायक, भगवा कपड़े पहनने वाले स्वामीजी बच्चों का रेप करते हैं। लेकिन ये किसी फिल्म की ड्रेस नहीं हो सकती?'

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
बता दें कि प्रकाश राज के इस पोस्ट पर कई फैंस के रिएक्शन सामने आए। कुछ ने प्रकाश राज का सपोर्ट किया। तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनको खरी-खोटी सुनाने का मौका नहीं छोड़ा। लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहा है। इससे पहले कई सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण का खुलकर सपोर्ट किया।

नरोत्तम मिश्रा ने किया था विरोध
इससे पहले बेशर्म रंग का मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विरोध किया था। उन्होंने फिल्म मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, 'अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कपड़े बेहद आपत्तिजनक है और गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है। गाने में जो कॉस्टयूम पहने हैं उसे बदलना चाहिए, नहीं तो हम मध्य प्रदेश में इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर फैसला कर सकते हैं।

कब रिलीज होगी 'पठान'?
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से शाहरुख लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications