दिल्ली के लाल किला मैदान की 'रामलीला' में पहुंचेंगे प्रभास, दशहरे के दिन होगा ग्रांड सेलिब्रेशन

इस साल दशहरे के मौके पर दिल्ली की रामलीला में 'बाहुबली' फेम साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी शामिल हो रहे हैं। वह दशहरे के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर दिल्ली की रामलीला में शामिल होंगे।

मुंबई, 16 सितंबरः कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 साल से दिल्ली की मशहूर राम लीला बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। अब इस साल दिल्ली के लाल किला के मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। खबर है कि इस बार की रामलीला के ग्रैंड सेलिब्रेशन में भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। वहीं कई बॉलीवुड सितारे स्टेज पर रामलीला में धमाकेदार परफॉर्मेंस देते भी नजर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस साल दशहरे के मौके पर रामलीला में 'बाहुबली' फेम साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी शामिल हो रहे हैं। वह दशहरे के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर दिल्ली की रामलीला में शामिल होंगे।

दशहरे के दिन दिल्ली आएंगे प्रभास

दशहरे के दिन दिल्ली आएंगे प्रभास

इस बार की रामलीला के ऑर्गनाइजर की तरफ से बताया गया है कि प्रभास को दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीला में शामिल होने का इंविटेशन भेजा गया था जिसके उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि वह दशहरे वाले दिन रामलीला में मौजूद होंगे। साउथ के सुपरस्टार प्रभास आगामी 5 अक्टूबर के दिल्ली के दशहरा ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे हैं।

दशहरे पर बनेंगे चीफ गेस्ट

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने एनबीटी से बात करते हुए बताया है कि प्रभास फिल्म 'बाहुबली' के बाद से काफी मशहूर हो गए हैं। लोग उनको एक झलक देखने के लिए उतावले नजर आते हैं। ऐसे में कमेटी ने उन्हें दशहरे के दिन चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया है।

प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है

अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने आगे कहा- दशहरे पर प्रभास चीफ गेस्ट के तौर पर परफेक्ट सेलिब्रेटी साबित हो सकते हैं। प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ऐसे में उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग लाल किला मैदान में जरूर पहुंचेंगे। हमने उन्हें रामलीला में आने का निमंत्रण दिया था और उन्होंने दशहरे के दिन दिल्ली आने की बात कही है।

कोरोना की वजह से नहीं हो पा रही थी रामलीला

आपको बता दें कि इससे पहले इसी रामलीला में दशहरे के मौके पर चीफ गेस्ट बनकर अक्षय कुमार और अजय देवगन भी यहां आए थे। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले 2 सालों से दिल्ली की मशहूर रामलीला बहुत छोटे स्तर पर आयोजित की जा रही थी और इनमें काफी कम लोग ही शामिल हो पा रहे थे। अब कोरोना के कहर के बाद पहली बार बड़े स्तर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे प्रभास

जानकारी के अनुसार साउथ के सुपरस्टार प्रभास आखिरी बार फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े ने काम किया था। अब जल्द ही प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने सीता की भूमिका निभाई है जबकि सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रभास 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+