Adipurush को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के दिया 'U' सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी है फिल्म?
फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के लिए तैयार है और अब आदिपुरुष को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है।

Adipurush U Certificate By Censor Board: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का 7 जून को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को जिस तरह से फैंस का प्यार मिल रहा है ऐसे में कहा जा सकता है कि फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब हो पाएगी। ये फिल्म 16 जून को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
आदिपुरुष को मिला यू सर्टिफिकेट
ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'U' सर्टिफिकेट दे दिया है। इसका मतलब रामायण पर आधारित इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीन की टाइमिंग कुल दो घंटे 59 मिनट रहेगी। ये मेकर्स और हर भारतीय के लिए खुशी की बात है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के गानों ने सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का सबसे फेमस गाना "राम सिया राम" यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार सुना गया है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, कृति और प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत नागे भी अहम रोल में हैं। आदिपुरुष को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications