Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभु श्रीराम के बाद अब भगवान 'विष्णु' बनेंगे प्रभास, लीक हो गई 'प्रोजेक्ट के' की कहानी, खुल गया ये बड़ा राज

Prabhas Project K: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को भले ही दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद न किया हो लेकिन लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी। लोगों ने फिल्म में प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे प्रभास की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। ये फिल्म गत 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे को छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन प्रभास की हर जगह चर्चा हुई। अब एक बार फिर से प्रभास लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के बाद अब लोगों की नजरें 'बाहुबली' एक्टर प्रभास की अगली फिल्म 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' पर है। लोगों को प्रभास की अपकमिंग इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'सालार' तो सितंबर 2023 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन प्रभास की आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

prabhas

प्रभास ने ली 150 करोड़ रुपए की फीस
खबर है कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' भारत की सबसे महंगी फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपए की फीस ली है। वहीं इस फिल्म का कुल बजट करीब 650 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आए थे जबकि अब फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में वह भगवान विष्णु के रूप में दिखाई देंगे।

प्रभास का आधुनिक अवतार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की कहानी लीक हो गई है और इसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हर तरफ से बेहद नकारात्मक कैंपेन के बावजूद प्रभास ने 'आदिपुरुष' के साथ अपना पैन-इंडिया वाला दमदार हुनर तो दिखाया ही है। अब सभी की निगाहें उनकी अगली दो फिल्मों पर टिकी हुई हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास का एक अलग ही अवतार लोगों को दिखाने वाले हैं।

मॉर्डन युग के भगवान विष्णु बने प्रभास
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' मार्वल फिल्मों की तर्ज पर साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, सुपरनैचुरल और एक्शन मूवी है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत की एक सिंपल-सी कहानी है लेकिन इसे एक अलग मोड़ देने के लिए निर्देशक ने कहानी में फैंटेसी जोड़ दी है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु दुष्टों का संहार करने के लिए एक युग में एक अवतार लेते हैं। प्रभास इस युग के भगवान विष्णु के अवतार में नजर आएंगे। ये अवतार एक मॉर्डन हीरो है, जो मॉर्डन हथियारों के साथ इस युग के खलनायकों का मुकाबला करता दिखाई देगा।

12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी ये फिल्म
प्रभास इस फिल्म में आधुनिक काल के विष्णु के अवतार होंगे। ऐसे में भगवान के पास मॉर्डन युग की सारी तकनीक मौजूद होंगी जो आज की तुलना में बहुत ज्यादा एडवांस है। इस फिल्म में नेगेटिव रोल में कमल हासन नजर आएंगे जिसका संहार मॉर्डन विष्णु यानी प्रभास करेंगे। इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन के साथ साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+