खुशखबरी: TV के पॉपुलर एक्टर शाहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका कपूर दिया पहले बच्चे को जन्म

मुंबई, 11 सितंबर। टीवी के मशहूर एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर अब मम्मी-पापा बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक रुचिका से शुक्रवार देर रात शाहीर शेख के पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने बच्चे के जन्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जल्द ही शाहीर शेख सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दे सकते हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है, घर में आई इस नन्ही परी के स्वागत के लिए शाहीर शेख तैयारियों में जुट गए हैं।

पिछले महीने की थी गोद भराई की रस्म

पिछले महीने की थी गोद भराई की रस्म

बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रुचिका ने बीती रात एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया, उन्होंने अभी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, पवित्र रिश्ता के एक्टर शाहीर शेख की खुशी का ठिकाना नहीं है, वह पहली बार पिता बने हैं। बता दें कि पिछले महीने शाहीर ने रुचिका के लिए एक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया था। रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

नवंबर, 2020 में की थी शादी

नवंबर, 2020 में की थी शादी

गोद भराई फंक्शन में इस कपल के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें अभिनेता क्रिस्टल डिसूजा और रिधि डोगरा शामिल थे। दंपति ने सजावट की थीम को नीला और गुलाबी दोनों रखा था और हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे लड़के या लड़की की उम्मीद कर रहे थे। कपल की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। शाहीर और रुचिका ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी।

'मानव' की भूमिका में नजर आएंगे शहीर शेख

'मानव' की भूमिका में नजर आएंगे शहीर शेख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख, अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। सीरियल के पहले सीजन में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अंकिता लोखंडे उनके अपोजिट थीं। एकता आर कपूर द्वारा निर्मित आगामी आठ भाग वाली वेब सीरीज में शहीर शेख 'मानव' की भूमिका निभाते नजर आएंगे वहीं, अंकिता लोखंडे पहले सीजन की तरह 'अर्चना' के रोल में नजर आएंगी। शो का प्रीमियर ZEE5 पर 15 सितंबर को होगा।

वेब सीरीज की दुनिया में रख रहें है कदम

वेब सीरीज की दुनिया में रख रहें है कदम

इस शो के जरिए शाहिर और अंकिता वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 'पवित्र रिश्ता' को लेकर अंकिता और शाहीर दोनों काफी एक्साइटेड है। शो का प्रमोशन भी जोरों पर है लेकिन इस प्रमोशन के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिसने अंकिता को कुछ असहज कर दिया। प्रमोशन के दौरान शाहिर ने अंकिता लोखंडे की शादी का खुलासा किया था। शादी के सवाल पर अंकिता ने हंसते हुए कहा कि 'नहीं मैं कुछ नहीं करने वाली', जिस पर शाहीर ने तपाक से उत्तर दिया कि 'कम ऑन, तुम्हारी शादी हो रही है।' जिसे सुनते ही अंकिता एकदम से असहज हो गईं और झटाक से बोलीं shut up शाहीर।'

यह भी पढ़ें: पवित्र रिश्ता-2 में मानव के रोल का ऑफर मिलने पर शहीर शेख के मन में आया था अजीब खयाल, सुशांत को लेकर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+