VIDEO: 'ऐसा कपड़ा ही क्यों पहना'? पूनम के टॉप ने करवाई उनकी फजीहत, अंजली भी थीं साथ

नई दिल्ली: कंगना रनौत का पॉपुलर शो Lock Upp अब खत्म हो चुका है। जिसमें मुनव्वर फारूकी ने बाजी मारी। शो में अंजलि अरोड़ा और पूनम पांडे ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक प्रोग्राम में स्पॉट किया गया, लेकिन वहां पर कुछ ऐसा हुआ जिस वजह से लोग पूनम को ट्रोल कर रहे हैं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

बार-बार सही करती नजर आईं ड्रेस

बार-बार सही करती नजर आईं ड्रेस

इस प्रोग्राम में अंजलि ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं, जबकि पूनम ने क्रॉप टॉप पहन रखा था। इस टॉप ने उनकी काफी फजीहत करवाई। पूनम अपनी ड्रेस को लेकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल थीं, क्योंकि उसे बार-बार सही करना पड़ रहा था। इसके बाद पूनम ने उसे अपने बालों से छिपा लिया, जिस वजह से वो oops मूमेंट का शिकार होने से बचीं।

लोगों ने जमकर सुनाया

लोगों ने जमकर सुनाया

पूनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिस पर लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की। अर्णिमा नाम की यूजर ने लिखा कि जब आप ड्रेस में अनकंफर्टेबल हो, उसे पहनने की क्या जरूरत थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वजह से बॉलीवुड बकवास है, यहां पर सिर्फ एक्ट्रेस अपनी बॉडी दिखाती हैं, उनमें कोई टैलेंट नहीं। वहीं पार्वती छेत्री ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी बेशर्म हैं ये लोग....। इसके बाद उन्होंने गुस्से वाला इमोजी बनाया।

'जानबूझकर पूनम करती हैं ऐसा'

'जानबूझकर पूनम करती हैं ऐसा'

लोगों के कमेंट यहीं नहीं रुके, ममता नाम की यूजर ने लिखा कि उर्फी, पूनम और राखी सावंत एक दूसरे को कंपटीशन दे रहीं, देखो कौन कम कपड़े पहनने में आगे निकलता है। एक अन्य यूजर ने यहां तक कह दिया कि पूनम पांडे ऐसे कपड़े जानबूझकर पहनती हैं, ताकि वो oops मूमेंट का शिकार हों और उन्हें पब्लिसिटी मिले।

पूनम ने कही ये बात

पूनम ने कही ये बात

वहीं फोटोग्राफर्स से बात करते हुए पूनम ने कहा कि मुझे अंजलि को देखकर रोना आ गया, हमारा प्यार ही ऐसा है। हमारा प्यार बहुत ज्यादा है। वहीं अंजलि ने बताया कि हाल ही में उन्होंने मुंबई में स्ट्रीट फूड खाया। वो मुंबई के मोमोज तो खा चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब भेलपुरी खानी है।

जब शो में उतारा टॉप

जब शो में उतारा टॉप

वैसे पूनम ने Lock Upp को भी डर्टी गेम बना दिया था। कभी वो खुले में नहाती नजर आईं, तो कभी उन्होंने फैन्स के लिए वहां पर अपने टॉप उतार दिए। हालांकि ये सब करने के बाद भी वो नहीं जीत पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+