अपने घर के लिए 'बेटा' थीं पूनम पांडे, मां ने रो-रोकर TV पर सुनाया था दुखड़ा, जानिए इनके परिवार में कौन-कौन?
Poonam Pandey: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी दी गई है कि 32 वर्षीय पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और उनका निधन हो गया है।
पूनम पांडे की टीम द्वारा उनके निधन की खबर 2 फरवरी 2024 की सुबह इंस्टाग्राम पर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे को कुछ वक्त पहले ही अपने सर्वाइकल कैंसर के लास्ट स्टेज में होने का पता चला था।

पूनम पांडे के घरवाले फिलहाल कहां हैं?
अब बताया जा रहा है कि पूनम पांडे का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के कानपुर में उनके होमटाउन में परिवार के द्वारा किया जाएगा। हालांकि अब तक पूनम पांडे के परिवार ने मीडिया में आकर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और नाहि शव की तस्वीर सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे के परिवार वालों से संपर्क नहीं हो रहा है। इंडिया टुडे के मुताबिक पूनम पांडे के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि पूनम की बहन ने मौत की खबर सुबह दी थी। उसके बाद से उनके परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी के फोन स्विचऑफ आ रहे हैं।
Poonam Pandey Family: पूनम पांडे के परिवार के बारे में जानिए
इस बीच सोशल मीडिया पर लोग पूनम पांडे के परिवार के बारे और परिवार के साथ उनके रिश्ते कैसे थे, इसके बारे में जानना चाहते हैं। तो आइए जानें पूनम पांडे के परिवार में कौन-कौन हैं और परिवार वालों के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं?
- पूनम पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे के पिता का नाम शोभनाथ पांडे (Shobhanath Pandey) और मां का नाम विद्या पांडे (Vidya pandey) है।
- पूनम पांडे तीन भाई-बहन हैं। पूनम पांडे की बहन का नाम श्रद्धा पांडे (Shraddha Pandey) और भाई का नाम नीलेश पांडे (Nilesh Pandey) है।
- पूनम पांडे ने 1 सितंबर 2020 में शादी भी की थी। लेकिन उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे से वह शादी के कुछ सालों बाद ही अलग हो गई थीं।

कैसा था पूनम पांडे का उनके घरवालों के साथ रिश्ता
पूनम पांडे के मॉडलिंग में आने के बाद से उनका घरवालों के साथ रिश्ता कुछ खास नहीं था। जब पूनम पांडे ने 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारने का वादा किया था तो उनके घरवालों से इसकी आलोचना की थी।

वहीं जब पूनम पांडे 2022 में कंगना रनौत के शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट आई तो, उन्होंने अक्सर अपने और अपने परिवार की दूरियों के बारे में बात की थी। फैमिली वीक में भी पूनम पांडे को लगा था कि उनके घर से कोई नहीं आने वाला है। लेकिन फिर शो में पूनम की मां आईं और उन्होंने अपनी बेटी को 'बेटा' कहा था। उस वक्त ऐसा लगा था कि पूनम अपने घरवालों को काफी सपोर्ट करती हैं।
मां ने पूनम पांडे की तारीफ में क्या-क्या कहा था?
पूनम पांडे, जिन्हें उम्मीद नहीं थी कि शो में कोई उनसे मिलने आएगा, जब उनकी मां ने अंदर आई तो वह हैरान रह गई थीं। पूनम अपनी मां के गले लगकर खूब रोई थीं।
पूनम की मां ने कहा था, ''मेरी बेटी नहीं मेरा बेटा है ये। ये लड़की मेरे को बहुत सुख दी है, ये मेरी जिंदगी में एक बेटे की तरह है। इसने हमारी हर खुशी पूरी की है। जिंदगी में ऐसा कोई चीज नहीं थी जो इस लड़की ने हमें दी नहीं है। रोम रोम से दुआ निकलता है इसके लिए।''
पूनम की मां ने ये भी कहा था उनके भाई-भाभी को दो जुड़वा बेटियां हुई हैं। शो में पूनम की भी बहन ने भी उनसे फोन कॉल के जरिए बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications