Poonam Dhillon Birthday: पूनम ढिल्लों ने यश चोपड़ा के सामने रखी थी ऐसी शर्त, शशि कपूर को जड़ दिया था थप्पड़

Poonam Dhillon Birthday: पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साल 1977 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। उसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Poonam Dhillon

Poonam Dhillon Birthday: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन हीरोइनों में से एक पूनम ढिल्लों ने अपनी एक्टिंह के साथ साथ लोगों को अपनी खूबसूरती का भी दिवाना बना लिया था। पूनम ढिल्लों न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छी स्टूडेंट रह चुकी हैं। बचपन से ही पूनम ढिल्लों पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्हें पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज पूनम ढिल्लों अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

15 साल की उम्र में ही शुरू किया था फिल्मी करियर
पूनम ढिल्लों की गिनती 80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लों का जन्म कानपुर में हुआ था, उनके पिता इंडियन एयरफोर्स में एयरक्राफ्ट इंजीनियर थे। पूनम ढिल्लों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सिर्फ 15 साल की उम्र में कर ली थी। साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म त्रिशूल में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला था।

Poonam Dhillon

साल 1977 में जीता था मिस इंडिया का खिताब
पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साल 1977 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। उसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। आपको बता दें कि पूनम ढिल्लों इतनी खूबसूरत थीं कि यश चोपड़ा ने उन्हें काफी यंग एज में ही अपनी फिल्म में हीरोइन बनने का ऑफर दे दिया था।

शर्त के साथ यश चोपड़ा की फिल्म में किया था काम
स्कूल के दिनों में ही पूनम ढिल्लों को यश चोपड़ा ने फिल्म का ऑफर दे दिया था। कहा जाता है कि पूनम ने उस समय इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि एक शर्त के साथ वो बाद में इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गई थीं। पूनम ढिल्लों ने मेकर्स के सामने ये शर्त रखी थी कि वो फिल्म की शूटिंग सिर्फ स्कूल की छुट्टियों में ही करेंगी।

शशि कपूर को जड़ दिया था थप्पड़
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों से जुड़ा एक और किस्सा काफी फेमस हुआ था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर शशि कपूर को पूनम ढिल्लों को एक थप्पड़ मारना था। ऐसे में फिल्म के इस सीन में जान डालने के लिए उन्होंने शशि कपूर को बिना बताए ही सचमुच में थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ लगने के बाद शशि कपूर भी थोड़ी देर के लिए हैरान हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+