पूजा हेगड़े ने तीन बड़े जॉनर की फिल्मों में काम करने की जताई इच्छा, बोलीं- 'ऐसे विषय भारत में बहुत कम'

Pooja Hegade: पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। देवा में पूजा हेगड़े ने एक जर्नालिस्ट की भूमिका निभाई थी। भले ही वो फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्हें उतना स्क्रीन टाइम नहीं मिला। देवा खालिस एक्शन फिल्म थी। लेकिन पूजा के खाते में एक भी एक्शन सीक्वेंस नहीं आए।

हाल ही में पूजा ने अपने अलग अलग जॉनर की फिल्म करने की इच्छा जताई। इसमें उन्होंने एक्शन और बच्चों की फिल्मों और बायपोकि जैसे जॉनर शामिल किए। इसके अलावा उन्होंने करियर के बारे में भी बात की।

Pooja Hegde Expresses Desire

एक्शन फिल्में करने के बारे में बात करते हुए पूजा हेगड़े ने कहा, "मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहती हूं, जिसमें मैं एक्शन कर रही हूं। मुझे दिलचस्प किरदार और दिलचस्प ड्रामा पसंद हैं। मैं पिता-बेटी की कहानी या मां-बेटी की कहानी पर काम करना पसंद करूंगी...मैं दोस्ती के बारे में कुछ करना पसंद करूंगी। मैं बच्चों के लिए कुछ करना पसंद करूंगी क्योंकि बड़े होते हुए, मुझे हमेशा हैरी पॉटर और जादू से संबंधित कुछ देखना पसंद था। यह एक ऐसा जॉनर है जिसे हमने वास्तव में भारत में इतना अधिक नहीं देखा है।"

पूजा ने आगे कहा, "मैं किसी दिन कैप्टन मार्वल जैसी कहानी भी बनाऊंगी, जिसमें मैं सुपरहीरो हूं। मुझे लगता है कि हम फिल्में देखना क्यों पसंद करते हैं, या तो हम खुद को फिल्म के हीरो की तरह देखना चाहते हैं। या फिर हमें लगता है कि हमारा किरदार निभाने वाला व्यक्ति हमारा प्रतिनिधित्व करता है। तब हमें लगता है कि 'यह मैं हूं और मैं अकेली नहीं हूं' या हम उन लोगों द्वारा सशक्त होना चाहते हैं। जिन्हें हम स्क्रीन पर देख रहे हैं, और महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उनके पास देखने के लिए अच्छे महिला किरदार हों। इसलिए, ऐसा बहुत कुछ है जो मैंने नहीं किया है।"

बात करें पूजा के वर्कफ्रंट की तो वो रेट्रो, जन नयागन, है जवानी तो इश्क होना है और कांचाना 4 जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं। कुछ फिल्में अभी पोस्ट प्रोडक्शन में तो कुछ अभी शूटिंग स्टेज में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+