PM Modi ने की केजीएफ स्टार यश और Kantara फेम ऋषभ शेट्टी से मुलाकात, साउथ सिनेमा को लेकर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ फिल्मों के दो सुपरस्टार यश और ऋषभ शेट्टी से बेंगलुरु मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PM Modi In Bengaluru: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को कर्नाटक यात्रा पर थे। वह ऐरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से मुलाकात की। जिसमें केजीएफ के मशहूर अभिनेता और स्टार यश और कंतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी शामिल हैं। इस खास पल की तस्वीरें बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की जो कि, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PM Modi

पीएम मोदी की हुई साउथ सुपरस्टार्स से मुलाकात
खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी ने यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन सभी सितारों ने विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। इसके साथ ही राज्य में थिएटरों की संख्या बढ़ाने, सिनेमा का प्रभाव और सिनेमा का इकोनॉमी में योगदान पर खुलकर चर्चा की गई।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने मुलाकात करने के लिए के लिए यश, ऋषभ शेट्टी और अश्विनी पुनीत राजकुमार को एक डिनर पार्टी के लिए इनवाइट किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी सितारों से वादा किया कि, वह जल्द कन्नड़ सिनेमा के बेहतर विकास के लिए जल्द ही कोई संभव मदद कर सकते हैं।

केजीएफ और कांतारा ने की थी दमदार कमाई
आपको बता दें कि, यश की सुपरहिट फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसने दुनियाभर में करीब साढ़े 12 सौ करोड़ रुपये का दमदार बिज़नेस किया है। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने भी छप्परफाड़ कमाई की थी। इन दोनों सुपरहिट फिल्मों से कनन्ड़ सिनेमा को एक नई पहचान मिली। फिलहाल इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+