टाइगर श्रॉफ के नए गाने के फैन हुए पीएम मोदी, की जमकर तारीफ, देखें Video
नई दिल्ली, 16 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के नए गाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ के बेटे अभिनेता टाइगर बहु-प्रतिभाशाली हैं और अब उन्होंने हाल ही में अपना एक नया गायिकी का हुनर पेश किया है। टाइगर का नया गाना इतना अच्छा है जिसके फैन भारत के पीएम मोदी भी हो गए और उन्होंने जमकर तारीफ की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की टाइगर श्रॉफ की तारीफ
बता दें टाइगर श्रॉफ अक्सर अपने कूल डांस मूव्स, फिट बॉडी और अभिनय कौशल से प्रशंसकों को प्रभावित करते हैं। लेकिन, इस बार टाइगर अपने नए गाने वंदे मातरम से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। टाइगर का नया गाना वंदे मातरम देशभक्ति की भावनाओं से इतना भरा हुआ है पीएम मोदी भी इसकी तारीफ करने से स्वयं को रोक नहीं पाए।

टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात
टाइगर ने गाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और पीएम नरेंद्र मोदी को टैग किया था। टाइगर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "वंदे मातरम... ये केवल शब्द नहीं हैं, बल्कि भावनाएं हैं। भावनाएं जो हमें अपने राष्ट्र के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित करती हैं। यह स्वतंत्रता दिवस, 130 करोड़ भारतीयों (sic) को एक छोटा सा प्रयास समर्पित करता हूं।"

पीएम ने टाइगर की तारीफ करते हुए लिखी ये बात
पीएम मोदी ने जल्द ही ट्वीट का जवाब दिया और टाइगर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लिखा, "रचनात्मक प्रयास। वंदे मातरम के बारे में आप जो कहते हैं उससे पूरी तरह सहमत हैं!

पीएम ने की तारीफ तो अभिनेता ने दिया ये जवाब
वहीं पीएम द्वारा तारीफ किए जाने के बाद टाइगर ने पीएम के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, " माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके द्वारा मेरे इस प्रयास के लिएतारीफ भरे शब्द सुनकर अभिभूत हूं ये एक सच्चा सम्मान है । आज हम भारत के बारे में जो कुछ भी खास है, उसे मनाते हैं #वंदे मातरम #यूनाइटेड वीस्टैंड। बेहद अभिभूत और आभारी!
टाइगर का ये गाना वंदे मातरम का रिप्राइज्ड वर्जन है
बता दें टाइगर का नया गाना वंदे मातरम देशभक्ति के गीत वंदे मातरम का रिप्राइज्ड वर्जन है। संगीत वीडियो जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है और विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है।इस गाने को जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने पीएम को धन्यवाद भी दिया और लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री @narendramodi जी को हमारी पहल वंदे मातरम को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद। #UnitedWeStand भारत के लिए सम्मान और गर्व के साथ। बेहद अभिभूत और आभारी।
So charming ….wishing you the very best 👍we have discovered the energetic singer in you 😊@iTIGERSHROFF VISHAL MISHRA | REMO D'SOUZA | JACKKY BHA... https://t.co/2ebICaBf5X via @YouTube
— A.R.Rahman #99Songs 😷 (@arrahman) August 11, 2021
एआर रहमान ने टाइगर के गाने पर दिया ये रिएक्शन
एआर रहमान, जिन्होंने मूल गीत वंदे मातरम गाया था, टाइगर श्रॉफ से प्रभावित हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया, "इतना आकर्षक। आपको शुभकामनाएं। हमने आप में ऊर्जावान गायक की खोज की है टाइगर श्रॉफ और विशाल मिश्रा | रेमो डिसूजा | जैकी भा...












Click it and Unblock the Notifications