इश्क और इंतकाम की कहानी से हिल जाएंगे आप, रिलीज हुआ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का धमाकेदार ट्रेलर
Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का दूसरा पार्ट लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले फिल्म के धमाकेदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने मूवी के दूसरे पार्ट 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस फिल्म में इस बार तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्द्धन राणे की जगह एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्यार, धोखा और क्राइम की दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिलेगी।

टीजर और फर्स्ट लुक को लोगों ने किया था पसंद
दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंताजर है। लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 25 जुलाई 2024 को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
'फिर आई हसीन दिलरुबा' कब होगी रिलीज
वहीं अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का धांसू ट्रेलर रिलीज किया है जिसे लोग पसंद करे रहे हैं और इसे लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आगामी 9 अगस्त 2024 को ओटीटी पिलेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्म के डायरेक्टर हैं जयप्रद देसाई
इस फिल्म के निर्देशक जयप्रद देसाई हैं। वहीं इसकी कहानी कनिका ढिल्लन ने लिखी है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है जबकि फिल्म का सह-निर्माण कनिका ढिल्लन और शिव चानना ने किया है। फिल्म का पहला पार्ट, 'हसीन दिलरुबा' साल 2021 में रिलीज हुई थी।
प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने कही ऐसी बात
फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने मूवी को लेकर कहा- 'फिर आई हसीन दिलरुबा' अब तक की सबसे मजेदार कहानी है। फिल्म के सीक्वल में भी मूल कहानी की तरह ही धमाकेदार सारी चीजें हैं। ये फिल्म उस तरह के रोमांस और लजीज मसाले से भरपूर है जिसकी बॉलीवुड को कमी खल रही है। ट्रेलर ने ही लोगों में उत्साह भर दिया है, जिससे ये साबित होता है कि ये फिल्म हर तरह से पहली फिल्म से आगे निकलने वाली है।
'अनोखी और सम्मोहक कहानियों को जीवंत करने का शौक'
आनंद एल राय ने आगे कहा- मुझे हमेशा से ही अनोखी और सम्मोहक कहानियों को जीवंत करने का शौक रहा है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' निस्संदेह कलर येलो की अब तक की सबसे मजेदार कहानी है। अपने गहन नाटक, मसालेदार रोमांस और दिलचस्प नए किरदारों के साथ, ये सीक्वल दर्शकों को वह मसाला देने का वादा करता है जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications