सोनू सूद को शख्‍स ने किया ट्वीट- 1 करोड़ रुपए दो न मुझे, जानें एक्‍टर ने क्‍या दिया जवाब

नई दिल्‍ली, 24 अगस्‍त। बॉडीवुड एक्‍टर सोनू सूद लॉकडाउन से लेकर अब तक हर जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। वहीं आए दिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोनू सूद से अजीबो-गरीब डिमांड रख देते हैं। लेकिन सोनू सूद उन यूसर्ज को सोशल मीडिया पर उन्‍हीं के अंदाज में प्‍यार से मजेदार जवाब देकर सबका दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक्‍टर से लोग मदद के नाम पर तफरीकरते नजर आते हैं।

फैन ने लिखा सर 1 करोड़ रुपए दो न मुझे...

फैन ने लिखा सर 1 करोड़ रुपए दो न मुझे...

हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद से ऐसी मदद मांगी कि ये पोस्‍ट वायल हो गया हैं। एक फैन ने सोनू सून के नाम लिखे ट्वीट में लिखा सर 1 करोड़ रुपए दो न मुझे...।

Recommended Video

    Sonu Sood से एक फैन ने मांगे 1 Crore रुपये, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब | वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद ने दिया ये मजेदार जवाब‍

    सोनू सूद ने दिया ये मजेदार जवाब‍

    इस फैन की फरमाइश पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा बस 1 करोड़? थोड़े ज्‍यादा ही मांग लेता। इस ट्वीट पर सोनू सूद एक हंसते हुए इमोजी भी पोस्‍त किया है। सोनू सूद ने ये मजाकिया अंदाज में जवाब देकर सबका दिल जीत लिया है।

    फैन ने मांगा था फिल्‍म में रोल, जानें क्‍या मिला था जवाब

    फैन ने मांगा था फिल्‍म में रोल, जानें क्‍या मिला था जवाब

    वहीं एक यूजर ने सोनू सूद को मैसेज किया सर आप मुझे अपनी अगली फिल्‍म में रोल देंगे? सोनू सूद ने इस फैन का जवाब देते हुए लिखा- किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं होता, वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा हीरो कोई नहीं।

    लोग सोनू सूद से करते रहते हैं अजीब डिमांड

    लोग सोनू सूद से करते रहते हैं अजीब डिमांड

    बता दें गरीबों और जरूरतमंद लोगों के मसीहा बन चुके सोनू सूद से कई यूजर्स अपनी शादी करवाने की गुजारिश करते हैं तो कोई नौकरी लगवाने की डिमांड करते हैं। जिनका मजेदार जवाब देकर सोनू सूद सुर्खियों में बने रहते हैं।

    जरूरमंद के मसीहा सोनू सूद के नाम पर लोगों ने की ठगी भी

    जरूरमंद के मसीहा सोनू सूद के नाम पर लोगों ने की ठगी भी

    पहले लॉकडाउन से लेकर अभी तक सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ समय पहले लोगों ने सोनू सूद के नाम पर लोगों से ठगी भी की थी लोगों की मदद करने के नाम पर उनसे पैसे वसूल। जिसके बाद सोनू सूद ने सबके सामने आकर खुलासा किया कि उनकी संस्‍था की निशुल्‍क सेवा है, हम किसी से भी उसकी मदद करने के बदले में कोई पैसे नहीं लेते। इसलिए हमारे नाम पर आपसे कोई पैसे की वसूली करें तो कृपाया तुरंत पुलिस को सूचित करें। सोनू सूद जरूरतमंद को नौकरी लगवाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कई जरूरतमंद मरीजों का समय पर इजाज करवाकर उनकी जान बचा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+