अभिनेता रजत बेदी की कार से टकराकर घायल हुए व्यक्ति की मौत, पुलिस ने FIR में जोड़ी आईपीसी की धारा 304A

मुंबई के अंधेरी में बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी की कार की टक्कर से घायल हुए पैदल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 8 सितंबर। मुंबई के अंधेरी में बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी की कार की टक्कर से घायल हुए पैदल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार देर रात घायल पीड़ित की मौत के बाद डीएन नगर पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ दर्ज FIR में आईपीसी की धारा 304-A (लापरवाही से मौत) को भी जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी रजत बेदी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।अधिकारी ने कहा कि रजत बेदी की कार से घायल हुआ कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसे आज मृत घोषित कर दिया गया।

Rajat Bedi

कार से घर जाते वक्त हुआ हादसा
पुलिस ने कहा कि यह हादसा सोमवार को अंधेरी में एक मंदिर के निकट हुआ। उस दौरान बेदी अपने घर की ओर लौट रहे थे।

नशे की हालत में था शख्स
पुलिस ने कहा कि पैदल यात्री अचानक से अभिनेता की गाड़ी के सामने आ गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वह शख्स नशे में धुत था। अभिनेता के ब्रेक लगाने से पहले ही वह उनकी कार से टकरा गया।

यह भी पढ़ें: सलमान खान और उनसे जुडे़ हिट एंड रन मामले पर बनाए गए गेम 'Selmon Bhoi' पर मुंबई कोर्ट ने लगाई रोक

घायल को अस्पताल लेकर गए बेदी
पुलिस के मुताबिक रजत बेदी ने घायल को पहले नजदीकी कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद डीएन नगर पुलिस स्टेशन जाकर हादसे की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (जल्दबाजी में गाड़ी चलाना) और धारा 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि रजत बेदी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ह्रितिक रोशन की कोई मिल गया और सलमान खान की पार्टनर शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+