अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को लोग सुना रहे हैं खरी-खोटी, कहा- बेटे अरहान पर तरस कर लो
Malaika Arora and Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान अपने बेटे अरहान खान को रिसीव करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ताने मार रहे हैं।
Malaika Arora and Arbaaz Khan: एक समय पर बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिलहाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें लोगों के सामने रखी हैं। इस शो में मलाइका ने अपने एक्स पतिन अरबाज खान, बेटे अरहान खान और हालिया बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन दोनों के बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने बेटे को लगाया गले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरहान खान जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आते हैं, वैसे ही मां मलाइका अरोड़ा उन्हें गले से लगा लेती हैं। फिर पिता अरबाज खान भी अपने बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। तीनों एकसाथ बहुत खुश नजर आते हैं। कभी अरहान अपने पापा के कंधे पर हाथ रखते हैं तो कभी मलाइका अपने लाडले को प्यार करती नजर आती हैं।
अरबाज खान ने बेटे पर लुटाया प्यार
इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन कपूर को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि अर्जुन कपूर ने एक प्यारी फैमिली तोड़ दी है। कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि एक-दूसरे की गलती भूलकर इस कपल को फिर से साथ हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए कई साल बीत चुके हैं। दोनों का एक बेटा है अरहान खान है, जिसके लिए दोनों अपने गिले-शिकवे भुलाकर फिर साथ आ जाते हैं।
लोगों ने कहा- बेटे के लिए बुरा लग रहा है
आपको बता दें कि गत 6 दिसंबर को जब अरहान खान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें रिसीव करने के लिए मां मलाइका अरोड़ा और पिता अरबाज खान दोनों पहुंचे थे। तीनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आपके बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि उसकी कोई गलती नहीं है।। वहीं एक एक और यूजर ने लिखा है- बेटा बड़ा दिलवाला है। हालांकि, कई लोग मलाइका को भी खरी खोटी सुना रहे हैं।
अरहान कर रहे हैं फिल्म मेकिंग की पढ़ाई
जानकारी के अनुसार 20 साल के अरहान खान यूएस से वापस लौटे हैं। अरहान वहां पर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता अरबाज खान ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि अरहान दिसंबर महीने में वापस आएंगे और फिल्म 'पटना शुक्ला' के फाइनल शेड्यूल के सेट पर उन्हें ज्वॉइन करेंगे।
साल 1998 में हुई थी अरबाज-मलाइका की शादी
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात एक कॉफी एड शूट में हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। शादी के कई साल बाद साल 2016 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2017 में उनका तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा है, अरहान खान, जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था। फिलहाल बेटे की कस्टडी मलाइका अरोड़ा के पास है, पर अरबाज को अपने बेटे से मिलने का पूरा हक है। वहीं मलाइका अरोड़ा साल 2016 से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं मलाइका के एक्स पति अरबाज खान भी मॉॉल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Video: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करने लगे रोमांटिक किलर डांस, फिर किया ऐसा काम
वेब सीरीज में नजर आ रही हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका हाल ही में रिएलिटी वेब सीरीज 'मूविंग इन विद मलाइका' में नजर आ रही है। पहले एपिसोड में उन्होंने अरबाज खान से शादी और फिर अलगाव के बारे में बात की है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने ही अरबाज खान को प्रपोज किया था। उन्होंने ये भी बताया कि अरबाज ने उनका बहुत साथ दिया। वह हमेशा उनकी बात सुनती थीं। उनकी ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।